फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   see kuran

हजरत अली व औरंगजेब के हाथों लिखी कुरान देखिए

Sun, 26 Jun 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Sun, 26 Jun 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
see kuran
रजा लाइब्रेरी में लगी प्रदर्शनी का शुभारंभ करते मौलाना शायर उल्ला ख

विज्ञापन
माह-ए-रमजान में आप कुरान मजीद को मशहूर धार्मिक और ऐतिहासिक हस्तियों की हस्तलिपि में देख सकते हैं। इन हस्तियों में हजरत अली भी शुमार हैं और मुगल बादशाह औरंगेब भी। अकबर के नवरत्न फैजी के दस्तखत वाले कुरान के भी दीदार कर सकते हैं। दुनिया भर में मशहूर रजा लाइब्रेरी में कुरान मजीद इस्लामी खत्ताती (कैलीग्राफी) प्रदर्शनी का शनिवार को शुभारंभ किया गया।  प्रदर्शनी 10 जुलाई तक चलेगी।

प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य अतिथि डा. शआइरूल्लाह खां ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि दुर्लभ पांडुलिपियों और कैलीग्राफियों की प्रदर्शनी पवित्र माह में बहुमूल्य उपहार है। जिसमें सामान्य जन इन दुर्लभ पांडुलिपियों व कैलीग्राफी से रूबरू हो सकेंगे। रजा लाइब्रेरी के लाइब्रेरियन व सूचना अधिकारी डा. अबुसाद इस्लाही ने कहा कि प्रदर्शनी से शोध कर रहे छात्र-छात्राओं के साथ ही आम जन को भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


प्रदर्शनी में सातवीं सदी में कूफी लिपि में हजरत अली द्वारा लिखी गई कुरान मजीद के साथ 8वीं सदी में इमाम अबू अब्दुल्ला जाफर बिन मुहम्मद बिन अली द्वारा लिखित दुर्लभ कुरान मजीद का प्रदर्शन भी किया गया है। साथ ही शहंशाह अकबर की मुहर लगी और उनके नवरत्न में से एक फैजी के हस्ताक्षर वाली 16वीं सदी की कुरान मजीद भी प्रदर्शनी में शामिल है। प्रदर्शनी में बादशाह औरंगजेब के हाथ से नस्ख लिपि में लिखा कुरान मजीद, कपड़े पर लिखी कुरान मजीद और सोने के छिड़काव के साथ लिखी गई कुरान मजीद भी शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शनी आयोजन में अरुण सक्सेना, हिमांशु, फैसल समेत लाइब्रेरी के समस्त स्टाफ द्वारा सहयोग किया जा रहा है। प्रदर्शनी का आयोजन रजा लाइब्रेरी के दरबार हाल में किया गया है। पर्यटन के विज्ञापन से गायब म्यूजियम- हमारी सरकारें पर्यटन के विज्ञापनों में धार्मिक स्थलों और महलों को ही  दिखाती हैं। लाइब्रेरी और म्यूजियम का जिक्र तक नहीं आता। बाहर के  मुल्कों में म्यूजियम का दर्शन करना सबसे महत्वपूर्ण पर्यटन माना जाता है। पर्यटन पर जोर देने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र  मोदी ने रजा लाइब्रेरी की ओर कुछ ध्यान दिया है। लेकिन उत्तर प्रदेश की अखिलेश यादव सरकार इस विरासत का प्रचार नहीं करा पा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed