फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   secretory suspend

मतदान की गोपनीयता भंग होने पर सेक्रेटरी सस्पेंड

Sat, 12 Dec 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Sat, 12 Dec 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
secretory suspend
प्रधानी के चुनाव में स्वार के दो गांवों में बूथ बनाने में लापरवाही बरती गई थी। बूथ को ढकने के लिए महीन चादर का इस्तेमाल किया गया था। मतदान की गोपनीयता भंग होने पर ग्राम पंचायत अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। स्वार क्षेत्र में पिछले दिनों प्रधानी के लिए मतदान हुआ था।
विज्ञापन



मतदान केंद्रों पर बूथ बनाने की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत और ग्राम विकास अधिकारियों को सौंपी गई थी। बूथ मनाने के मानक निर्धारित किए गए थे। ट्रेनिंग के दौरान कर्मचारियों को हिदायत दी गई थी कि बूथ बनाते वक्त इस बात का ध्यान रखा जाए मतदान की गोपनीयता बनी रही।
विज्ञापन



सेंटाखेड़ा और सिहोरा मतदान केंद्रों पर बूथ बनाने की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत अधिकारी करन लाल को सौंपी गई थी। ग्राम पंचायत अधिकारी ने दोनों गांवों में बूथ बनाने में मानकों की अनदेखी की। मतदान शुरू होने के चार घंटे बाद जिलाधिकारी गांव पहुंचे। उन्होंने बूथों का निरीक्षण किया तो देखा कि मतदान की गोपनीयता भंग हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



डीएम ने ग्राम पंचायत अधिकारी को दोषी मानते हुए निलंबित करने के आदेश दिए। जिला पंचायत राज अधिकारी एके शाही के मुताबिक ग्राम पंचायत अधिकारी ने बूथ को कवर्ड करने के लिए इतनी महीन चादर का इस्तेमाल किया था कि ये दिख रहा था कि कौन मतदाता किस निशान पर मुहर लगा रहा है। बूथ की आड़ भी नहीं की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed