फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   seconf friday of ramjan celebrated

रमजान के दूसरे जुमे पर भी नमाजियों से भरी रहीं मस्जिदें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
seconf friday of ramjan celebrated
रामपुर/ मसवासी/मिलकखानम/स्वार/टांडा। मुकद्दस रमजान माह के दूसरे जुमे को भी मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ रही। बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा कर गुनाहों से निजात और रहमत की दुआएं मांगी। साथ ही मुल्क में अमन ओ अमान के लिए भी दुआओं पर आमीन कहा गया।
विज्ञापन

रामपुर में जामा मस्जिद में शहर काजी सैयद खुशनूद मियां ने नमाज अदा कराई। इस दौरान उन्होंने बयान फरमाते हुए नेकी के रास्ते पर चलने के लिए कहा और माह ए रमजान की फजीलत के बारे में बयान फरमाया। कहा कि इस मुकद्दस माह में किए गए नेक कामों का 70 गुना सवाब मिलता है।
विज्ञापन

स्वार नगर की जामा मस्जिद में सर्वाधिक नमाजी रहे। यहां इमाम मोहम्मद अहमद खतीबी ने नमाज अदा कराई। बस स्टैंड स्थित गौसिया मस्जिद भी दूसरे जुमे को खचाखच भरी रही। मोहल्ला रसूलपुर में सैयदों वाली, अंसारियों वाली मसजिद, डेरेवाली मस्जिद, बिलासपुर रोड, नई बस्ती, मुंशीगंज रोड स्थित बिलाल मसजिद, मोहल्ला अगलगा की सभी मसजिदों और मोहल्ला चक, स्वार खास, काशीपुर तथा नई आबादी की मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ रही। नगर पंचायत नरपतनगर के समस्त मस्जिदों में जुमे की नमाज अदा करने के लिए भारी तादाद में नमाजी पहुंचे और नमाज अदा कर दुआ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मसवासी की जामा मस्जिद समेत आसपास के तमाम गांवों की मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ पहुंची। पट्टीकलां-घोसीपुरा की मसजिदों में भी भारी भीड़ रही। मिलकखानम क्षेत्र के बमना, बिहारी नगर, माटखेड़ा आदि गांवों की मसजिदें भी जुमे की नमाज में खचाखच भर गईं।

टांडा के जामा मस्जिद में खतीब मौलाना मोहम्मद खालिद ने अपने बयान में कहा कि अल्लाह ने रमजान के महीने को कई प्रमुख कारणों से दूसरे महीनों की तुलना में बहुत ही अफजल बनाया है। यह वह महीना है, जिसमें कलाम ए पाक नाजिल हुआ और इस माह- ए- रमजान में हर नेक काम के बदले अल्लाह तआला उसका 70 गुना सवाब बढ़ा देता है। जुमे की नमाज के बाद नगर की जामा मस्जिद सहित अन्य सभी मस्जिदों में बड़ी संख्या में रोजेदारों ने देश व प्रदेश में अमन-चैन,खुशहाली के साथ ही कौम की तरक्की की दुआएं मांगी। नगर से लेकर देहात क्षेत्र तक तमाम मस्जिदों में रमजान के दूसरे जुमे में भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी सुरक्षा की दृष्टि से तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed