फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   second friday of ramzan

कौम और मुल्क की तरक्की की मांगी दुआ

Sat, 26 May 2018 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Sat, 26 May 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
second friday of ramzan
रामपुर में जामा मस्जिद में रमजान माह के दूसरे जुम्मे की नमाज अदा करते नमाजी। अमर उजाला

विज्ञापन

रमजानुल मुबारक के दूसरे जुमे पर भी मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी। अकीदत के साथ नमाज अदा कर कौम और मुल्क की तरक्की की दुआ की गई। इस दौरान उलमा ने रोजे और कुरान की फजीलत भी बयां की।                   

माह ए रमजान के दूसरे जुमे की नमाज को लेकर जामा मस्जिदों में काफी तादाद में नमाजी पहुंचे। नमाज से पहले उलमा ने रोजे और नमाज की फजीलत बयां की। उलमा ने कहा कि रोजे और इबादत का पाबंद होकर अल्लाह की रजा हासिल करें। रोजा हर बालिग, सेहतमंद और मुकीम पर फर्ज है। रोजेदार पर अल्लाह की बेशुमार रहमतें बरसती हैं। 
विज्ञापन


हर मुसलमान को चाहिए कि इस मुबारक महीने को अच्छी तरह से कुरान की नसीहत के दायरे में गुजारें। इसके साथ ही उलमा ने रोजे के दौरान नेक काम कर अधिक से अधिक नेकियां हासिल करने को कहा। माह ए रमजान की अहमियत बयां करते हुए कहा कि रमजान का चांद नजर आते ही शैतान कैद कर दिया जाता है और जन्नत के दरवाजे खोल दिए जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अल्लाहतआला अपनी रहमतों से गुनाहगारों को अजाब से निजात देता है। नमाज के बाद मुल्क और कौम की सलामती और तरक्की की दुआ की गई। जुमे की नमाज से पहले मस्जिदों के आसपास पालिका की ओर से सफाई कराई गई और चूना भी डलवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed