{"_id":"6a6ba7d68e24305883098869","slug":"search-for-kitten-separated-from-its-mother-1000-reward-announced-rampur-news-c-282-1-rmp1027-176717-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: मां से बिछड़े बिल्ली के बच्चे की तलाश, एक हजार रुपये का इनाम घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: मां से बिछड़े बिल्ली के बच्चे की तलाश, एक हजार रुपये का इनाम घोषित
Fri, 31 Jul 2026 01:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Fri, 31 Jul 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। महज 30 दिन का एक बिल्ली का बच्चा अपनी मां से बिछड़ गया है। उसे तलाशने वाले के लिए परिवार ने एक हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। परिवार ने आसपास के लोगों से भी उसकी तलाश में सहयोग की अपील की है।
कूंचा फिरंगन निवासी नाजिया बी ने बताया कि 29 जुलाई को बिल्ली के बच्चे को इलाज के लिए नवाबगेट ले जाया जा रहा था। इसी दौरान वह अचानक बाइक से कूद गया और कुछ ही पलों में नजरों से ओझल हो गया। काफी तलाश के बावजूद उसका अब तक कोई सुराग नहीं लग सका।
परिवार का कहना है कि बिल्ली का बच्चा अभी बहुत छोटा है। बताया कि वह कूंचा फिरंगन, नवाबगेट और पोस्ट ऑफिस मार्ग के आसपास कहीं भी हो सकता है। परिवार ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को वह दिखाई दे या उसके बारे में कोई जानकारी मिले तो तत्काल सूचना दें, ताकि उसे जल्द से जल्द उसकी मां के पास सुरक्षित पहुंचाया जा सके। तलाश करने वाले को एक हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।