{"_id":"5dc5ae9a8ebc3e5afb2da6a9","slug":"sdm-raid-on-creshor-rampur-news-mbd328587666","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुड़ कोल्हू पर एसडीएम का छापा, अग्रिम आदेशों तक किए बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुड़ कोल्हू पर एसडीएम का छापा, अग्रिम आदेशों तक किए बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दढ़ियाल (रामपुर)। शुक्रवार शाम एसडीएम टांडा ने प्रदूषण को लेकर कस्बे में गुड़ कोल्हुओं पर छापामार कार्रवाई की। पुलिस को साथ लेकर की गई छापेमारी के दौरान एसडीएम ने सभी कोल्हू अग्रिम आदेशों तक बंद करवा दिए।
बढ़ते प्रदूषण को लेकर सरकार की सख्ती के बाद पराली जलाने वालों के साथ ही दढ़ियाल में चल रहे दो दर्जन से अधिक कोल्हू भी प्रशासन की कार्रवाई की जद में आ गए। शुक्रवार शाम टांडा एसडीएम संगम लाल यादव राजस्व कर्मियों और स्थानीय पुलिस को साथ लेकर कस्बे के गुड़ कोल्हुओं पर पहुंचे। इस दौरान कई कोल्हुओं को काला धुंआ उगलते देख उनका पारा चढ़ गया। उन्होंने तुरंत स्थानीय पुलिस से कोल्हू स्वामियों को पकड़ने के निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस ने एक कोल्हू स्वामी को पकड़ भी लिया जिसे बाद में चेतावनी देकर छोड़ दिया। जबकि बाकी कोल्हू स्वामी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए।
एसडीएम ने तहसील कर्मियों और पुलिस को सभी कोल्हुओं को तुरंत बंद कराने के निर्देश दिए। जिसके बाद दो दर्जन से अधिक कोल्हुओं को अग्रिम आदेश तक बंद करा दिया गया। इसके अलावा एसडीएम ने अपनी जमीन किराएपर देकर कोल्हू लगवाने वाले भूस्वामियों को भी नोटिस दिए जाने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम की कार्रवाई से जहां कोल्हू संचालकों में खलबली मची है वही कोल्हू बंद होने से मजदूरी करने वाले सैंकड़ों लोगों के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है । एसडीएम टांडा संगम लाल यादव ने बताया कि प्रदूषण फैला रहे करीब 25 कोल्हुओं को बंद कराया गया है मानक पूरे करने और प्रदूषण विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेने को कहा गया है।