{"_id":"64d2a4abb098db262e002eb7","slug":"scooty-rider-dies-due-to-vehicle-collision-rampur-news-c-282-1-smbd1025-2919-2023-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत
Wed, 09 Aug 2023 01:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Wed, 09 Aug 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
भोट (रामपुर)। सोमवार देर शाम नेशनल हाईवे पर मिलक बिचौला गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट से स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
नेशनल हाईवे पर थाना क्षेत्र के मिलक बिचौला गांव के पास सोमवार देर शाम एक स्कूटी सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार स्कूटी समेत दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। स्कूटी सवार को घायल अवस्था में रोड किनारे गिरा देख तमाम ग्रामीण व राहगीर भी मौके पर एकत्र हो गए व थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई व गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल भिजवाया।जहां चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल युवक को मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार ने बताया कि मृतक की शिनाख्त अनूप सिंह (27 ) पुत्र गजेंद्र सिंह निवासी ग्राम चक दलेर ,थाना मुक्तेश्वर, जनपद नैनीताल के रूप में हुई है। सूचना पर मंगलवार सुबह मृतक के परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए थे।पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। परिजनों द्वारा तहरीर दिये जाने पर रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।