{"_id":"4d6bde5b691e023602443692813e566a","slug":"science-and-maths-teacher-got-appointment-letter-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसए दफ्तर पर भरवाए गए विकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसए दफ्तर पर भरवाए गए विकल्प
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Tue, 22 Sep 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणित और विज्ञान के शिक्षकों को सोमवार को देर शाम नियुक्ति पत्र जारी कर दिए गए। दिनभर सभी से विकल्प लिए गए और फिर आनन-फानन में नियुक्ति पत्र भी थमा दिए गए। नियुक्ति पत्र देने के बाद शिक्षकों की ज्वाइनिंग फिलहाल आचार संहिता के पेंच में फंस सकती है। बीएसए ने मामले में अब प्रशासन से अनुमति मांगी है।
प्रदेश के उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 29334 गणित विज्ञान के शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया इन दिनों चल रही है। कोर्ट के आदेश पर बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जिले में 340 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देने के लिए सोमवार को बुलाया गया था। बीएसए दफ्तर में पहले चयनित लोगों से स्कूलों का विकल्प मांगा गया।
विकल्प देने के बाद दोपहर बाद इन सभी को नियुक्ति पत्र जारी करने का काम शुरू कर दिया। एक तरफ लखनऊ में पंचायत चुनाव की घोषणा चल रही थी और आचार संहिता लागू कर दी गई थी तो दूसरी ओर विभाग ने आनन-फानन में नियुक्ति पत्र जारी कर दिए गए। देर शाम तक ज्यादातर अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांट दिए गए।
विज्ञापन
ज्वाइनिंग कराने के लिए अब प्रशासन से अनुमति मांगी गई है। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी एसके तिवारी ने बताया कि नियुक्ति पत्र सोमवार को जारी कर दिए गए हैं। शिक्षकों को ज्वाइन कराने संबंधी आदेश के बारे में अभी प्रशासन से राय ली जा रही है।