फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   school will closed today

आज भी बंद रहेंगे 12वीं तक के स्कूल

Mon, 09 Jan 2017 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो / रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो / रामपुर Updated Mon, 09 Jan 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

कड़ाके की ठंड का असर रविवार को भी रहा। इसके मद्देनजर जिला प्रशासन ने सोमवार को भी जिले भर के 12वीं तक के सभी स्कूल-कालेज में छुट्टी कर दी। डीएम ने साफ किया है कि आदेशों का उल्लंघन करने वाले स्कूल संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।      

जिले में इस वक्त कड़ाके की ठंड का असर देखा जा रहा है। शनिवार को दिन भर रुक-रुक कर हुई बारिश के बाद रविवार को मौसम तो साफ रहा और धूप भी निकली, लेकिन धूप भी कड़ाके की ठंड से राहत नही दे पाई।
विज्ञापन


 दिन भर सर्द हवाएं चलती रहीं। शाम होते ही जिले को एक बार फिर कड़ाके की सर्दी ने घेर लिया। कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी अमित किशोर ने जिले भर के स्कूल कालेज में सोमवार को भी छुट्टी की घोषणा कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने बताया कि जिले भर में 12 वीं तक की सीबीएसई, आईसीएसई, मान्यता प्राप्त सभी स्कूल ठंड की वजह से सोमवार को बंद रहेंगे। उन्होंने बीएसए एसके तिवारी और जिला विद्यालय निरीक्षक को इस संबंध में आदेश जारी करते हुए साफ किया है कि कड़ाके की ठंड की वजह से 12 वीं तक के स्कूलों में सोमवार को अवकाश रहेगा। यदि कही कोई स्कूल खोला जाता है तो प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आदेश का सख्ती से पालन कराने के आदेश जारी किए हैं। दूसरी ओर कांग्रेस के शहर अध्यक्ष मामून शाह ने भी इस संबंध में छुट्टी कराने की मांग रखी थी।      
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed