फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   school vehical oprator will provide affidevit

स्कूल वाहन संचालक बस में सभी मानकों के पालन का देंगे शपथ पत्र

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
school vehical oprator will provide affidevit
रामपुर। परिवहन विभाग की ओर से सभी स्कूल वाहन संचालकों को नोटिस जारी किया गया है। जिसमें वाहन चालकों से स्कूली वाहन के संबंध में सभी मानकों का पालन करने का शपथपत्र लिया जाएगा। इसके बाद वाहनों की चेकिंग की जाएगी। जिसमें मानकों की अनदेखी मिलने पर वाहन को सीज या 15 दिन के लिए स्कूल में चलाने के अनुमति पत्र हो रद्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

मोदीनगर में एक छात्र के स्कूली बस से सिर बाहर निकालने पर सिर लोहे के गेट से टकराकर मौत होने की घटना के बाद अमर उजाला ने शनिवार के अंक में पेज आठ पर बिना फिटनेस के दौड़ रहे 50 स्कूली वाहन खबर प्रकाशित की गई थी। इसके बाद संभागीय परिवहन विभाग हरकत में आ गया था। शनिवार को अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद एआरटीओ राजेश कुमार टीम के स्कूूलों में बसों को चेक किया था। इस दौरान पांच बसों में मानकों की अनदेखी पाई गई थी। इस पर टीम ने पांचों बसों पर कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया था। इसके बाद अब संभागीय परिवहन विभाग ने स्कूल वाहन संचालकों को नोटिस जारी किया है। जिसमें वाहन चालकों से स्कूली वाहन के संबंध में सभी मानकों का पालन करने का शपथपत्र देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed