फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   sanitazation in villages

ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई और सैनिटाइजेशन का किया निरीक्षण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
sanitazation in villages
रामपुर। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे सफाई और सैनिटाइजेशन अभियान को लेकर जिला पंचायत राज अधिकारी ने रविवार को निरीक्षण किया।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने मिलक के ग्राम पंचायत भैसोड़ी का निरीक्षण किया। इस दौरान गांव की सफाई व्यवस्था देखी और बारिश के दौरान जल निकासी की बेहतर व्यवस्था के लिए सफाई कार्य को सही ढंग से कराने के निर्देश दिए। भैसोड़ी का चयन सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के तहत सुविधाओं को विकसित करने तथा बेहतर जल निकासी, पार्क का निर्माण आदि सुविधाओं की उपलब्धता के साथ मॉडल ग्राम के रूप में विकसित करने के लिए किया गया है। जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनपद में प्रत्येक ब्लॉक के 02 गांव सॉल़िड वेस्ट मैनेजमेंट एवं अन्य सुविधाओं के साथ मॉडल गांव के रूप में पायलट प्रोजेक्ट के तहत विकसित करने के लिए चिह्नित किए गए हैं। बिलासपुर के ग्राम पंचायत मानपुर ओझा, डिबडिबा, सैदनगर के दिलपुरा, बगरौआ, मिलक के भैसोड़ी, क्योरार, शाहबाद के ढकिया, पटवाई, चमरौआ के ककरौआ, अजीतपुर, स्वार के पीपलीनायक और चंदपुरा सीकमपुर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed