फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Sangat gathered in the gathering, groups narrated the history of Gurus

Rampur News: समागम में उमड़ी संगत, जत्थों ने सुनाया गुरुओं का इतिहास

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Sangat gathered in the gathering, groups narrated the history of Gurus
बिलासपुर। शहीद बाबा दीप सिंह गुरुद्वारा नवाबगंज में रविवार को साप्ताहिक धार्मिक समागम हुआ, जिसमें विभिन्न जत्थों शबद कीर्तन कर संगत को निहाल किया। उन्होंने शबद कीर्तन के जरिए गुरुओं के इतिहास पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

भारी तादात में गुरुद्वारे पहुंची यूपी उत्तराखंड की संगत ने माथा टेकर आशीर्वाद लिया। गुरु का अटूट लंगर भी पूरे दिन बरताया गया। रविवार को ग्राम नवाबगंज स्थित गुरुद्वारा शहीद बाबा दीप सिंह में बारिश के बावजूद साप्ताहिक समागम के तहत सुबह करीब पांच बजे नितनेम का पाठ मुख्य ट्रस्टी सतनाम कौर की मौजूदगी में मुख्य ग्रंथी ज्ञानी जसपाल सिंह ने किया।
विज्ञापन

आया दी वार में जत्थों ने कीर्तन किया। दो दिन पूर्व रखे गए अखंड पाठ का गोग डाला गया। इसके बाद अरदास के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। इसके बाद सुबह करीब नौ बजे बारिश के बावजूद गुरुद्वारा परिसर में दीवान हाल बिच स्टेज पर जत्थों का कार्यक्रम शुरू हुआ। भाई परमजीत सिंह मनुनगर ने संगत को गुरुओं का इतिहास सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद भाई खजान सिंह व भाई शरणजीत सिंह सागर रुद्रपुर के जत्थों ने भी कई घंटे शबद कीर्तन कर संगत को निहाल किया। मुख्य ग्रंथी भाई जसपाल सिंह ने चोपैरा साहिब का पाठ प्रस्तुत किया। श्री गुरु महाराज के दरबार के समक्ष व शहीद बाबा दीप सिंह जी की समाधि के समक्ष संगत ने माथा टेकर आशीर्वाद लिया व मनौती मांगी।

शाम को आरती भाई कुलदीप सिंह किलाखेड़ा ने कराई तत्पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। व्यवस्था में मुख्य ट्रस्टी सतनाम कौर, सतेन्दर सिंह, जितेन्दर सिंह, दलजीत सिंह, हरविंदर सिंह, शमशेर सिंह मंड, जसपाल सिंह, गुरदीप सिंह, गुरपिंदर सिंह औलख, कुलविंदर कौर, जसविंदर कौर, अमरजीत कौर आदि मुख्य थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed