फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Samajwadi Party: former MLA Swar-Tanda Abdullah Azam becomes state secretary again, enthusiasm among supporte

Samajwadi Party: स्वार-टांडा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम फिर बने प्रदेश सचिव, समर्थकों में जोश

Sun, 13 Aug 2023 10:24 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 13 Aug 2023 10:24 PM IST
सार

सपा के प्रदेशाध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की संस्तुति पर अब्दुल्ला आजम को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी दी है। इससे रामपुर समेत जिले भर के समर्थकों में जोश है। 

विज्ञापन
Samajwadi Party: former MLA Swar-Tanda Abdullah Azam  becomes state secretary again, enthusiasm among supporte
अब्दुल्ला आजम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी ने रविवार को प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की है। सपा के स्वार-टांडा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम को पार्टी ने एक बार फिर से प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। अब्दुल्ला को फिर प्रदेश सचिव बनाए जाने पर उनके समर्थकों में खुशी है।

विज्ञापन


सपा के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम स्वार-टांडा से दो बार विधायक बने, लेकिन दोनों बार उनकी विधायकी चली गई। उन पर दो जन्म प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट व दो पैन कार्ड समेत कई मामले दर्ज हैं जो कि कोर्ट में विचाराधीन हैं।
विज्ञापन


फिलहाल वह जमानत पर बाहर हैं। कानूनी लड़ाई लड़ रहे अब्दुल्ला पर पार्टी ने भरोसा जताया है। सपा की प्रदेश कार्यकारिणी में उन्हें फिर जगह दी गई है। सपा के प्रदेशाध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की संस्तुति पर अब्दुल्ला आजम को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी दी है। प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से साठ सचिव बनाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed