फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   sahedi diwas of guru tegbahadur celebrated

श्रीगुरु तेग बहादुर महाराज ने की धर्म और समाज की रक्षा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
sahedi diwas of guru tegbahadur  celebrated
मिलक(रामपुर)। सिखों के नवें गुरु श्री तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस पर उन्हें याद किया गया। उन्हें धर्म और समाज का रक्षक बताते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
विज्ञापन

बुधवार को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में गुरु श्री तेगबहादुुर महाराज का बलिदान दिवस मनाया गया। मुख्य वक्ता आचार्य भानु प्रताप गंगवार ने गुरु महाराज के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा गुरु श्री तेगबहादुर जी महाराज ने आक्रमणकारी मुगलों से अपने धर्म,देश व समाज की रक्षा की। उन्होंने साहस के साथ मुगल बादशाह औरंगजेब की नीतियों का विरोध किया। प्रधानाचार्य विवेक कुमार गुप्ता ने कहा कि गुरु श्री तेग बहादुर जी महाराज का बलिदान संपूर्ण राष्ट्र के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। गुरु श्री तेग बहादुर जी महाराज ने अपने धर्म की रक्षा के लिए कभी मुगल शासकों के सम्मुख सिर नहीं झुकाया। श्री गुरु तेगबहादुर जी महाराज के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक सुरेश चंद गंगवार, शिक्षकों विश्व दीपक शर्मा,आभा शर्मा, नरेंद्र गंगवार, महिमा शंकर पांडेय, सत्य प्रकाश आर्य, रुपेश शर्मा, मधु शर्मा, आशीष अग्रवाल, अनुराग,भूषण समेत विद्यालय प्रबंध समिति पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। संचालन आचार्य ढाकन लाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed