फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   rumor spread of salt prices

अब नमक को लेकर मची लूट, बंद हुआ बाजार, छापेमारी

Sat, 12 Nov 2016 12:10 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला रामपुर
ब्यूराे/अमर उजाला रामपुर Updated Sat, 12 Nov 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
rumor spread of salt prices
नमक को लेकर मची लूट - फोटो : अमर उजाला
एक अफवाह ने शुक्रवार की शाम को बाजार में अफरातफरी फैला दी। नमक समेत कई अन्य जरूरी चीजों के दामों में जबर्दस्त उछाल की अफवाह ऐसी फैली कि देखते ही देखते नमक की लूट मच गई। शाम से फैली यह अफवाह देर रात तक मची रही। लोग नमक की बोरियों तक को लूटकर ले गए। जिसके हाथ में जितना नमक आया। उतना ही लेकर चल दिया। कुछ ही मिनटों में दुकानों के शटर धड़ाधड़ गिरने लगे, जिससे आपाधापी मच गई। इस अफवाह के बाद एक्टिव हुए प्रशासन ने छापेमारी भी शुरू कर दी। फिलहाल बाजार पूरी तरह बंद हो चुका है। सूचना के बाद एक्टिव हुए प्रशासनिक अमले ने छापेमारी की, हड़कंप रहा। इधर, ज्वालानगर से चार व्यापारी उठाए जाने के विरोध्‍ा में लोग जुट गए। 
विज्ञापन


नोटबंदी को लेकर पहले से ही परेशान लोगों के बीच शुक्रवार की शाम एक नई मुसीबत लेकर सामने आई। कालेधन पर किए गए मोदीवार से जूझ रहे लोगों के बीच अचानक नमक, चीनी समेत अन्य जरूरी खाद्य पदार्थों के महंगे होने की अफवाह फैलती चली गई। एक फोन से दूसरे फोन एक मुहल्ले से दूसरे मुहल्ले और फिर एक शहर से दूसरे शहर तक यह अफवाह ऐसी फैली कि लोग नमक को खरीदने के लिए बाजार की ओर दौड़ने लगे। शाम करीब चार बजे से लेकर रात दस बजे तक नमक को लेकर फैली अफवाह फैली कि नमक की लूट ही मच गई। आनन-फानन में लोग परेशान दिखे।
विज्ञापन


शहर के थोक विक्रेता से लेकर गली मुहल्लों की दुकानों पर अचानक नमक के खरीदारों की भीड़ लगनी शुरू हो गई। एक दो किलो नमक नहीं बल्कि लोग कट्टों के हिसाब से नमक की थैलियों को लेकर जाने लगे। इसके बाद दस रुपये प्रति किलोग्राम बिकने वाला नमक पचास से दो सौ रुपये प्रति किलोग्राम तक बिकने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ ही घंटो में 110 रुपये में थोक में बेचे जाने वाले नमक के कट्टे की कीमत बढ़कर पांच सौ रुपये से लेकर हजार रुपये तक पहुंच गई। आनन-फानन में दुकानों पर नमक को लूट मच गई। दुकानदार लाख कोशिश के बाद भी नमक के स्टाक को नहीं बचा सके। जिसने राजी में नमक नहीं दिया तो लोग जबरन नमक को लूटकर ले गए। शहर के मिस्टन गंज, पुराना गंज, बाजार नसरुल्ला खां, ज्वाला नगर, सिविल लाइंस, गुरुद्वारा रोड पर बाजार कुछ ही घंटो में बंद होने लगा।

परचून विक्रेता दुकानें लुटने के डर से भागने लगे। नमक की इस लूट को लेकर भारी दिक्कत होने लगी। लोगों में इसको लेकर हड़कंप मचा हुआ था। देर शाम मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस व प्रशासनिक अमला भी एक्टिव हो गया। नमक को लेकर आक्रोश काफी व्याप्त रहा।  इस सूचना के बाद प्रशासन भी एक्टिव हो गया।

 सिटी मजिस्ट्रेट ओमप्रकाश व सीओ सिटी डीसी शुक्ला ने अफसरों के साथ मिलकर मिस्टन गंज, ज्वाला नगर, श्याम कालोनी में छापेमारी की। यहां पर दुकानें बंद मिली। कुछ दुकानों पर नमक खत्म हो गया था। कुछेक दुकानों पर नमक मिल गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed