{"_id":"5dc8470b8ebc3e5b02424b31","slug":"rudra-bilassugar-mill-start-rampur-news-mbd3287737139","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूद्र-बिलास सहकारी चीनी मिल में पेराई सत्र का हुआ शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रूद्र-बिलास सहकारी चीनी मिल में पेराई सत्र का हुआ शुभारंभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। रुद्र बिलास सहकारी चीनी मिल में गन्ना पेराई सत्र का शुभारंभ हुआ। राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख एवं जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह ने विधि विधान से पूजन कर मिल का शुभारंभ किया। इसके बाद पहले गन्ना लाने वाले दो किसानों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
नवंबर माह में गन्ना पेराई सत्र शुरु किया जाता है। इसके तहत रविवार को रुद्र बिलास चीनी मिल का पेराई सत्र शुरु किया गया। इसके लिए सिंचाई, सिंचाई यांत्रिकी एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख एवं जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह चीनी मिल पहुंच गए। यहां विधि विधान से हवन पूजन कर गन्ना पेराई सत्र का शुभारंभ किया। इसके बाद फीता काटकर तौलयन्त्र का शुभारम्भ करके तौलयन्त्र की कार्यविधि के बारे में भी जाना। इस दौरान मिल में गन्ना लेकर आए दो किसानों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि किसानों को गन्ना मूल्य का भुगतान करने में भी तेजी आए। मिलें किसानों को समय से गन्ना मूल्य का भुगतान करें, ताकि किसान भी समृद्घ हो सकें। उन्होंने किसानों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उपजिलाधिकारी बिलासपुर डॉ. राजेश कुमार सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं भारी संख्या में किसानगण मौजूद रहे।