फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   RTE: Two days left to apply

आरटीई : आवेदन करने के लिए दो दिन शेष

Wed, 09 Aug 2023 01:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 09 Aug 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
RTE: Two days left to apply
रामपुर। निशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम के तहत चौथे चरण के आवेदन भरे जा रहे हैं। आवेदन करने के लिए अब दो दिन शेष बचे हैं। आवेदन 10 अगस्त तक प्राप्त किए जाएंगे। इसके बाद कोई भी आवेदन प्राप्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि आरटीई के तहत निजी स्कूलों में 25 प्रतिशत सीटों पर गरीब छात्र-छात्राओं के दाखिले होते हैं। इसके लिए विभाग की ओर से आवेदन प्राप्त किए जाते हैं। आवेदन मिलने के बाद उनकी जांच कर लॉटरी के माध्यम से बच्चों को चयनित करने का प्रावधान है। इस बार तीन बार आवेदन प्राप्त किए गए हैं और लॉटरी के माध्यम से करीब 1500 बच्चों का चयन हो चुका है। इसी क्रम में चौथी बार निजी स्कूलों में दाखिले के लिए आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 10 अगस्त है। पात्र अभिभावक अपने बच्चों के आरटीई पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के बाद 11 से 19 अगस्त तक सत्यापन प्रक्रिया फिर 24 अगस्त को लॉटरी के माध्यम से बच्चों का चयन योजना में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed