फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   rsschieg bhagawat went to delhi

रामपुर से दिल्ली रवाना हुए आरएसए प्रमुख मोहन भागवत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
rsschieg bhagawat went to delhi
रामपुर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर संघसंचालक मोहन भागवत बरेली से दिल्ली जाते वक्त कुछ देर के लिए रामपुर में रुके। इस दौरान उन्होंने मीडिया से दूरी बनाए रखी। साथ ही भाजपा नेताओं से भी नहीं मिले। यहां से वह काठगोदाम-आनंद विहार शताब्दी एक्सप्रेस में सवार होने के बाद वह दिल्ली को कूच कर गए। इस दौरान भारी तादाद में पुलिस फोर्स मौजूद रही।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर संघ संचालक रविवार की शाम को रामपुर पहुंचे। वह यहां बरेली से कार से रामपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां वह कुछ देर के लिए रेलवे के गेस्ट हाउस में ठहरे। उनके पहुंचने से पहले ही संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी भी गेस्ट हाउस पहुंचे, जहां स्वयं सेवकों ने उनका स्वागत किया। करीब 45 मिनट तक उन्होंने ट्रेन का इंतजार गेस्ट हाउस में किया। यहां जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी राजस्व रामभरत तिवारी भी रहे। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से बड़ी तदाद में पुलिस फोर्स मौजूद रही। इस बीच ट्रेन आने के बाद वह गेस्ट हाउस से निकले। इस बीच मीडिया की ओर से कुछ सवाल पूछने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया। वह सीधे ट्रेन में सवार हो गए। इस दौरान उन्होंने स्वयंसेवकों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। इसके बाद ट्रेन रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed