फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   rovers- rengers camp

गांठें बांधना सिखाया, गुप्त चिह्नों की दी जानकारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 12:20 AM IST
विज्ञापन
rovers- rengers camp
रामपुर। राजकीय रजा डिग्री कालेज में चल रहे पांच दिवसीय रेंजर्स रोवर शिविर में गांठें बांधना सिखाया गया। मुख्य प्रशिक्षक सचिन पाल के निर्देशन में प्रशिक्षुओं द्वारा ध्वज शिष्टाचार के पश्चात पर्यावरण जागरूकता, रस्सी की विभिन्न गांठे एवं गुप्त चिन्हों के विषय मे जानकारी दी गई। शिविर में मास्क निर्माण एवं पर्यावरण विषयक नारा लेखन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. प्रदीप कुमार ने कहा कि व्यक्तित्व विकास चहुंमुखी होता है। ऐसे शिविरों के द्वारा व्यक्तित्व के समग्र विकास में सहायता मिलती है। डा. वंदना शर्मा ने कहा कि रोवर्स रेंजर शिविर प्रशिक्षुओं के लिए जीवन में अनुशासन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। संचालन डॉ. मोनिका खन्ना ने किया। इस दौरान रोवर लीडर डॉ. राजेश कुमार, रेंजर लीडर डॉ. मोनिका खन्ना आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed