फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Route divert for heavy vehicles, roadways buses and relaxation for light vehicles

Rampur News: भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्ट, रोडवेज बसें व हल्के वाहनों के लिए छूट

Sun, 21 Jul 2024 02:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sun, 21 Jul 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
Route divert for heavy vehicles, roadways buses and relaxation for light vehicles
रामपुर। कांवड़ियों की संख्या बढ़ने के बाद पुलिस प्रशासन ने शनिवार की सुबह से ही हाईवे पर रूट डायवर्ट कर दिया। अभी फिलहाल भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्ट किया गया है। रोडवेज बसों और हल्के वाहनों पर यह डायवर्जन लागू नहीं किया गया है। यदि कांवड़ियों की संख्या रविवार को बढ़ी तो यह डायवर्जन रोडवेज बसों और हल्के वाहनों पर भी लागू हो जाएगा।
विज्ञापन

22 जुलाई को सावन का पहला सोमवार है। इससे पहले कांवड़िये कांवड़ लेने के लिए ब्रजघाट, हरिद्वार समेत विभिन्न गंगा घाटों पर जाते हैं। इसके लिए ही मुरादाबाद-बरेली हाईवे पर रूट डायवर्जन लागू किया जाता है। शुक्रवार को कांवड़ियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था,लेकिन शुक्रवार को कांवड़ियों की संख्या कम रही थी, जिसकी वजह से डायवर्जन लागू नहीं किया गया,लेकिन शनिवार को कांवड़ियों की संख्या बढ़ने का मैसेज अमरोहा से रामपुर पुलिस को मिल गया,जिसके बाद शनिवार की सुबह करीब दस बजे हाईवे पर भारी वाहनों का रूट डायवर्ट किया गया। भारी वाहनों को कोसी पुल स्थित जीरो प्वाइंट, शहजादनगर, मिलक व नैनीताल रोड से डायवर्ट किया गया। शनिवार को भारी वाहनों का डायवर्जन लाग कर दिया गया, जिसके बाद लंबी दूरी जाने वाले वाहन डायवर्ट रूट पर ही दौड़े। हालांकि रोडवेज बसें और हल्के वाहन हाईवे पर ही दौड़ते हुए नजर आए। उनको फिलहाल डायवर्ट नहीं किया गया है। एएसपी अतुल श्रीवास्तव ने डायवर्ट किए गए रूट का जायजा लिया। बताया कि फिलहाल रोडवेज बसें और हल्के वाहन अभी हाईवे से ही गुजारे जा रहे हैं। यदि रविवार को कांवड़ियों की संख्या बढ़ी तो रोडवेज बसों और हल्के वाहनों को भी हाईवे पर दौड़ने से रोक दिया जाएगा। यह डायवर्जन सोमवार तक लागू रहेगा।
विज्ञापन




भारी वाहनों के लिए इस तरह डायवर्ट किया गया रूट
- बरेली से दिल्ली को जाने वाले भारी वाहन आंवला, शाहबाद, बिलारी, चंदौसी, बबराला होते हुए दिल्ली गुजारे जा रहे हैं।
- मीरगंज व अन्य मार्गों से दिल्ली को जाने वाले वाहनों को तीन बत्ती तिराहा थाना मिलक से पटवाई, शाहबाद, बिलारी, नरौरा, बुलंदशहर होते हुए दिल्ली भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रुद्रपुर से वाया रामपुर होते हुए दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों को जौहर पुलिया थाना गंज से बाइपास जीरो प्वाइंट शहजादनगर से अजीतपुर बाइपास पुल की साइड से शाहबाद रोड होते हुए बिलारी, चंदौसी, बबराला होते हुए दिल्ली भेजे जा रहे हैं।

- हापुड़, मेरठ, गढ़ की ओर से रामपुर को आने वाले वाहनों को गढ़ चौपला जनपद हापुड़ से डायवर्ट कर बुलंदशहर, नरौरा, बबराला, चंदौसी, बिलारी, शाहबाद होते हुए रामपुर से गुजारा जा रहा है।
- मुरादाबाद जाने वाले वाहनों को शाहबाद होते हुए बिलारी से मुरादाबाद तक गुजारा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed