फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Robber bride gang exposed report against eight including four women three arrested search for five

ससुराल साफ करने वाली दुल्हन: पहले शादी जैसा माहौल बनाता गैंग, दूल्हे के पास साली भी आती और जूते भी चुराती

Wed, 28 Dec 2022 07:59 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 28 Dec 2022 07:59 PM IST
सार

एसपी ने बताया कि इस गैंग में शामिल लोग शादी कराने के नाम पर घर खाली करते देते हैं। गैंग में शामिल लोग ऐसे लोगों की तलाश करते हैं जिनकी शादी नहीं हो पा रही है। पहले उनको दिखाते हैं और उससे शादी कराने बात कहते हैं।

विज्ञापन
Robber bride gang exposed report against eight including four women three arrested search for five
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पुलिस ने शादी कराने के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोप में फर्जी दुल्हन समेत आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए तीन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का दावा है कि एक लड़की को दुल्हन के रूप में पेशकर ये शादी रचा देते हैं फिर दूल्हे और उसके परिजनों को ब्लैकमेल करने लगते हैं। कई मामलों में पूरा घर भी साफ कर देते हैं। पुलिस का कहना है कि इस गैंग ने कितने लोगों को चूना लगाया है इस पता अभी नहीं चल पाया है। आरोपियों को रिमांड पर लेकर इस बात की जानकारी हासिल करने की कोशिश की जाएगी।

विज्ञापन

एसपी अशोक कुमार शुक्ला ने बुधवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि मेरठ के थाना किठोर के ग्राम हसनपुर निवासी सार्थक शर्मा और उनके साले आकाश स्वामी से मंगलवार को रुद्रपुर (उत्तराखंड) के झील वाले पार्क में एक लड़की को मिलवाया गया। जहां पर फर्जी शादी का ठोंग रचाया गया। इसके बदले में गैंग में शामिल लोगों ने 92 हजार रुपये लिए। बाद में सार्थक शर्मा, आकाश स्वामी और उनके परिजनों के साथ गैंग में शामिल लोगों ने मारपीट की और पुलिस से पकड़वाने की धमकी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस संबंध में सार्थक शर्मा ने गंज थाने में तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर अमरोहा जिले के बछरायूं थाना के मेहमदी गांव निवासी गजराज सिंह, रुद्रपुर निवासी राकेश, रुद्रपुर के मोहल्ला नरायनपुर निवासी सुनीता, कुमारी सुमन, छाया देवी, नन्हीं, गजराज सिंह के दो पुत्रों आदेश और सुनील के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 420, 384, 323, 504 और 506 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने इस आरोप में गजराज सिंह, छाया देवी और नन्हीं को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

शादी जैसा माहौल बनाते हैं गैंग के लोग
एसपी ने बताया कि इस गैंग में शामिल लोग शादी कराने के नाम पर घर खाली करते देते हैं। गैंग में शामिल लोग ऐसे लोगों की तलाश करते हैं जिनकी शादी नहीं हो पा रही है। पहले उनको दिखाते हैं और उससे शादी कराने बात कहते हैं। इसके बदले में पैसे लेते हैं। गैंग में शामिल लड़की दुल्हन बन जाती है और पूरा रोल करती है। ऐसा काम करती है कि आपको लगेगा कि आप ससुराल में ही हैं। साली भी मिलेगी जो जूता भी चुरागी। आपको शादी का माहौल बना कर देंगे। शादी करके यह दुल्हन ससुराल भी जाएगी और फिर आपके घर को साफ कर देगी।

मूलरूप से शाहजहांपुर की रहने वाली हैं दो महिलाएं
एसपी ने बताया कि दो महिलाएं शाहजहांपुर के थाना खुटार के ग्राम हरनाई की मूल निवासी हैं। ये रुद्रपुर की एक फैक्टरी में काम करती हैं। काम करने के बहाने से ये लोगों मिलती-जुलती हैं। लेकिन इनका मूल काम दुल्हन बनकर लोगों का घर साफ कर देना है। उन्होंने बताया कि शिकार ने ही इनको पकड़वाया है।

गैंग में हैं चार पुरुष और चार महिलाएं
रामपुर। पुलिस के मुताबिक इस गैंग में चार और चार महिलाएं हैं। फर्जी शादी रचाने के वक्त कोई दुल्हन की मां बन जाती है तो कोई उसका बाप। एसपी के मुताबिक गैंग में शामिल दो महिलाएं मां-बेटी हैं। गजराज सिंह और उसके दो बेटे भी गैंग के सदस्य हैं। उन्होंने बताया कि गैंग के अन्य सदस्यों को गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed