Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Roadways gets four new drivers, system will improve

Rampur News: रोडवेज को मिले चार नए चालक, सुधरेगी व्यवस्था

Mon, 26 May 2025 12:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 26 May 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Roadways gets four new drivers, system will improve
रामपुर। रामपुर रोडवेज डिपो को चार और नए चालक मिले हैं। इससे व्यवस्थाओं में सुधार की उम्मीद है। लंबे समय से कई बसें चालकों के अभाव में वर्कशॉप में खड़ी थीं, जो अब रूट पर चलेंगी। इससे यात्रियों को भी परेशानी हो रही थी।
विज्ञापन


रामपुर में अब कुल 100 बसें संचालित हो रही हैं। चालक-परिचालकों के कमी के चलते एक माह से रामपुर रोडवेज डिपो की अधिकांश बसें वर्कशाप और रोडवेज पर खड़ी हैं। मुख्यालय ने समस्या को देखते हुए रामपुर डिपो में चार चालकों की भर्ती की है। इससे अब धीरे-धीरे चालक-परिचालक रोडवेज पर बढ़ने की उम्मीद है। साथ ही महिला परिचालकों की भर्ती प्रक्रिया भी चल रही है। बताया जा रहा है कि जल्द ही महिला परिचालकों की भी तैनाती हो सकती है। इसके अलावा अभी अन्य और चालक-परिचालकों की भर्ती की संभावना है।
विज्ञापन

चार चालक मिलने के बाद वर्कशाप से बसें निकाली गईं और रूट पर भेजा गया। मौजूदा समय में रामपुर रोडवेज डिपो से बरेली, दिल्ली, मुरादाबाद, कौशांबी समेत कई जिलों में यह बसें सफर कराती हैं। काफी समय से बसें ज्यादा न चलने से यात्रियों को भी परेशानी हो रही थी। एआरएम महेंद्र कुमार ने बताया कि चार चालक आए हैं, अभी उम्मीद है कि चालक-परिचालकों की और भर्ती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed