फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Roadways bus service will start from Rampur for Khatu Shyam

Rampur News: खाटू श्याम के लिए रामपुर से शुरू होगी रोडवेज बस सेवा

Sun, 26 Nov 2023 01:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sun, 26 Nov 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus service will start from Rampur for Khatu Shyam
रामपुर। खाटू श्याम के लिए रामपुर से सीधी रोडवेज बस सेवा शुरू होगी। इसके लिए रामपुर नगर विधायक आकाश सक्सेना ने परिवहन मंत्री को पत्र भेजा है। परिवहन मंत्री ने बस सेवा शुरू करने के लिए सकारात्मक रुख दिखाया है। इससे खाटू श्याम के लाखों भक्तों को सहूलियत होगी।
विज्ञापन

रामपुर रोडवेज के पास वर्तमान में 68 बसें हैं। जिनका संचालन दिल्ली, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल आदि स्थानों के लिए होता है लेकिन खाटू श्याम जाने के लिए रामपुर से कोई बस नहीं है। जिस कारण श्रद्धालुओं को काफी समस्याएं होती हैं। ऐसे में रामपुर के लोग काफी समय से खाटू श्याम जाने के लिए बस सेवा शुरू करने की मांग कर रहे थे, जिसके बाद शहर विधायक आकाश सक्सेना ने परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रामपुर से हर माह करीब 20 हजार लोग खाटू श्याम जाते हैं, लेकिन बस सेवा न होने की वजह से लोगों को काफी दिक्कतें होती हैं। लोग या तो ट्रेन से या फिर निजी वाहन के माध्यम से खाटू श्याम जाते हैं। ऐसे में लोगों की सुविधा के लिए रामपुर से खाटू श्याम के लिए सीधी बस सेवा शुरू की जाए। जिससे लोगों की यात्रा सुगम हो सके। परिवहन मंत्री ने शहर विधायक को सकारात्मक भरोसा दिलाते हुए शीघ्र ही रामपुर से खाटू श्याम के लिए बस सेवा शुरू कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed