{"_id":"68ffd609753c86f24f08873e","slug":"roadways-bus-service-will-be-available-on-amla-route-rampur-news-c-282-1-rmp1001-156624-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: आंवला रूट पर मिलेगी रोडवेज बस सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: आंवला रूट पर मिलेगी रोडवेज बस सेवा
Tue, 28 Oct 2025 01:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Tue, 28 Oct 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। रामपुर डिपो ने अब उन रूटों पर बसों को लगाने की योजना तैयार की है, जिन रूटों पर यात्री अधिक मिल रहे हैं। अब आंवला के लिए भी बस चलने वाली है। इसके लिए भी तैयारियां चल रही हैं। राजस्थान, चंडीगढ़, मनौना, जालंधर की तरफ बस चलाने की कार्य योजना पर काम किया जा रहा है।
रामपुर में मौजूदा समय में बरेली, आगरा, दिल्ली, मुरादाबाद, कौशांबी समेत अन्य जिलों में यात्री सफर करते हैं। इन बसों से रोडवेज को कोई खास कमाई नहीं हो पा रही है। ऐसे में अब लोकल रूटों के साथ यात्रियों की संख्या के आधार पर नए रूटों पर संचालन के लिए योजना बनाई जा रही हैं। अब रोडवेज ने आंवला तक के लिए एक बस चलाने के लिए कहा है।
बताया जा रहा है कि आंवला के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचते हैं। ऐसे में यहां पर बस लगाने से राजस्व की प्राप्ति हो जाएगी। इसके लिए अभी किराया और तिथि तय की जा रही है। किराया तय होने के साथ इसको सड़कों पर दौड़ा दिया जाएगा। इसके अलावा अभी तक मनौना, चंडीगढ़, जालंधर और राजस्थान तक बस चलाने के लिए किराया तय किया जा रहा है। जल्द ही इन रूटों पर बसें दौड़ती नजर आएंगी। इधर, डिपो प्रभारी रामप्रकाश ने बताया कि जल्द ही इन सभी को सड़कों पर दौड़ाया जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --