फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   road safty month

21 निगाह कमजोर वाले चालक चला रहे वाहन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
road safty month
रामपुर। सड़क सुरक्षा यातायात माह में लगाए गए नेत्र परीक्षण शिविर में 46 लोगों का प्रशिक्षण किया गया। इसमें 21 चालकों की नजर कमजोर आई है। चिकित्सकों ने उन्हें चश्मा लगाने की सलाह दी है।
विज्ञापन

जिले में एक नवबंर से सड़क सुरक्षा माह चल रहा है। जिसमें यातायात के नियमों के साथ सुरक्षा की जानकारी दी जा रही है। सोमवार को सड़क सुरक्षा माह में नेत्र चिकित्सालय में नेत्र परीक्षण शिविर लगाया गया। इसमें जिला अस्पताल के नेत्र विशेषज्ञ ने 46 लोगों की आंखों की जांच की। इसमें होमगार्ड के जवान, पीआरडी जवान, यातायात पुलिस कर्मी और चालकों ने जांच कराई। सामने लिखे नंबरों को पढ़वाकर देखा गया। इस दौरान 21 चालकों की आंखों में कमी निकलने पर चश्मा लगाने की सलाह दी गई। इसके साथ ही कुछ चालकों को परीक्षण के स्थान पर दवाई भी दी गई। इसके अलावा चालक और परिचालक को हादसे के समय प्राथमिक उपचार के बारे में जानकारी दी गई। यातायात प्रभारी सुमित कुमार ने बताया कि नेत्र परीक्षण शिविर मे दस होमगार्ड के जवान, दस पीआरडी जवान, पांच यातायात कर्मी और 21 चालकों की जांच की गई थीं। इसमें 21 चालकों को चश्मा लगाने की सलाह दी गई हैं। इसके अलावा यातायात के नियमों के प्रति जागरूक किया गया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed