फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   road jam by kavaria

कांवड़ियों ने पानीपत-खटीमा हाईवे किया जाम, नारेबाजी 

Sat, 06 Aug 2016 12:47 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरोरामपुर
अमर उजाला/ ब्यूरोरामपुर Updated Sat, 06 Aug 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
road jam by kavaria
रामपुर के मसवासी में खटीमा-पानीपत हाईवे पर जाम लगाए बरेली जनपद के कांवड़िए।

विज्ञापन
 खटीमा-पानीपत हाईवे पर शुक्रवार को बहेड़ी (बरेली) के एक  कांवड़िया के कार की टक्कर से घायल होने पर साथी कांवड़िया भड़क उठे। कांवड़ियों ने हाईवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। करीब दो घंटे तक हाईवे जाम रहने से वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने जैसे-तैसे कांवड़ियों के हाथ-पांव जोड़कर जाम खुलवाया। घायल कांवड़िए का उपचार बाजपुर के अस्पताल में कराया गया है।

शुक्रवार की दोपहर जनपद बरेली के बहेड़ी निवासी राजू अपने साथियों के साथ कांवड़ लेकर हरिद्वार से लौट रहा था। खटीमा-पानीपत नेशनल हाईवे पर मसवासी के पास बाजपुर दोराहा पहुंचते ही सामने से आ रही एक आल्टो कार ने उसे टक्कर मारकर घायल कार दिया। टक्कर लगते ही
विज्ञापन


आसपास के राहगीरों ने उसे उठा कर बाजपुर के अस्पताल पहुँचाया। इधर, हादसे से गुस्साए साथी कांवड़ियों ने पानीपत-खटीमा हाईवे को जाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। उत्तराखंड के बार्डर का मामला होने के कारण स्थानीय पुलिस लौट आई और बाजपुर के पुलिस अधिकारी जाम खुलवाने पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं जाम से रुद्रपुर की ओर से काशीपुर और काशीपुर की ओर से रुद्रपुर जाने वाले  वाहनों की लंबी कतारें लग गई। बाजपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बीएच धोनी, दोराहा चौकी इंचार्ज मनीष खत्री ने पुलिस बल के साथ कांवड़ियों को समझाने की कोशिश की। लेकिन दो घंटे तक कांवड़िए हाईवे पर डटे रहे। काफी देर बाद कांवड़िये माने और जाम खोला। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed