{"_id":"610787e131b627651138508f","slug":"road-accident-in-rampur-tata-magic-collides-with-tree","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: रामपुर में सड़क हादसा, नींद की झपकी आने पर पेड़ से टकराई टाटा मैजिक, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: रामपुर में सड़क हादसा, नींद की झपकी आने पर पेड़ से टकराई टाटा मैजिक, चालक की मौत
Mon, 02 Aug 2021 11:21 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 02 Aug 2021 11:21 AM IST
सार
शाहबाद थाना इलाके में सोमवार सुबह सड़क हादसा हुआ है। हादसे में गाड़ी चालक की मौत हो गई। हादसे का कारण चालक को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
पेड़ से टकराई टाटा मैजिक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के शाहबाद थाना इलाके में सोमवार सुबह केले भर कर ले जा रही टाटा मैजिक चालक को नींद की झपकी आने से पेड़ से टकरा गई। हादसे में संभल जनपद के चंदौसी निवासी चालक की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और परिजनों को सूचना दी।
संभल जनपद के चंदौसी आवास विकास निवासी संजीव (38) सोमवार सुबह टाटा मैजिक वाहन में केले भरकर शाहबाद आ रहा था। रास्ते में शाहबाद के निकट उसे नींद की झपकी आ गई, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया।
हादसे में संजीव की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है।