फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   road accident in rampur Tata Magic collides with tree

यूपी: रामपुर में सड़क हादसा, नींद की झपकी आने पर पेड़ से टकराई टाटा मैजिक, चालक की मौत

Mon, 02 Aug 2021 11:21 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 02 Aug 2021 11:21 AM IST
सार

शाहबाद थाना इलाके में सोमवार सुबह सड़क हादसा हुआ है। हादसे में गाड़ी चालक की मौत हो गई। हादसे का कारण चालक को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है। 

विज्ञापन
road accident in rampur Tata Magic collides with tree
पेड़ से टकराई टाटा मैजिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के शाहबाद थाना इलाके में सोमवार सुबह केले भर कर ले जा रही टाटा मैजिक चालक को नींद की झपकी आने से पेड़ से टकरा गई। हादसे में संभल जनपद के चंदौसी निवासी चालक की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन


संभल जनपद के चंदौसी आवास विकास निवासी संजीव (38) सोमवार सुबह टाटा मैजिक वाहन में केले भरकर शाहबाद आ रहा था। रास्ते में शाहबाद के निकट उसे नींद की झपकी आ गई, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। 
विज्ञापन


हादसे में संजीव की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed