फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Revised: 1607 students left the sub-inspector recruitment exam on the first day.

संशोधित: पहले दिन 1607 ने छोड़ी दरोगा भर्ती परीक्षा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Revised: 1607 students left the sub-inspector recruitment exam on the first day.
रामपुर। कड़ी सुरक्षा के बीच शनिवार को यूपी पुलिस के दरोगा पद के लिए भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। पहले दिन दोनों पालियों में 1607 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इस दौरान दोनों पालियों में 5280 परीक्षार्थियों के मुकाबले 3673 ने परीक्षा दी। परीक्षा के दौरान सुबह से ही सभी परीक्षा केंद्रों के बाहर पुलिस का पहरा रहा। सीसीटीवी की निगरानी में हुई परीक्षा के दौरान जिलाधिकारी-पुलिस अधीक्षक ने भी कई परीक्षा केंद्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाएं चेक की। परीक्षा रविवार को भी दो पालियों में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

यूपी पुलिस ने दरोगा पद के लिए रिक्तियां निकाली हैं। इसके लिए प्रदेश भर के सभी जिलों में परीक्षा कराई जा रही है। इसी क्रम में रामपुर में शनिवार को परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा के लिए जिले भर में कुल 11 सेंटर बनाए गए हैं। सीसीटीवी की निगरानी में होने वाली परीक्षा के लिए कंट्रोल रूम भी बनाया गया था। निर्धारित समय से पहले ही परीक्षार्थी अपने-अपने केंद्रों पर पहुंचने शुरू हो गए थे। पुलिस की मौजूदगी में सघन चेकिंग के बाद उनको अंदर जाने दिया गया। शहर के राजकीय मुर्तजा इंटर कॉलेज, राजकीय जुल्फेकार इंटर कॉलेज समेत अन्य परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही भीड़ लगी हुई थी।
विज्ञापन

दो पालियों में हुई परीक्षा के दौरान कुल 5280 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 3673 ने परीक्षा दी और 1607 गैर हाजिर रहे। पहले दिन की परीक्षा सकुशल संपन्न होने के बाद अधिकारियों ने भी राहत की सांस ली। वहीं परीक्षा देने के बाद बाहर निकले परीक्षार्थियों के चेहरों पर मुस्कान देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन




पहले दिन की परीक्षा पर नजर



पहली पाली में कुल पंजीकृत-2640

उपस्थित 1781
कुल गैर हाजिर-859
------------------

दूसरी पाली में कुल पंजीकृत-2640

उपस्थित - 1892
कुल गैर हाजिर-748


जिलाधिकारी-पुलिस अधीक्षक समेत अन्य अफसरों ने लिया जायजा







रामपुर। परीक्षा के दौरान जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी व पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र के साथ ही एएसपी अनुराग सिंह ने भी परीक्षा का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सेक्टर मजिस्ट्रेट से लेकर कक्ष निरीक्षकों को आवश्यक निर्देश दिए।







आज भी दो पालियों में होगी परीक्षा







रामपुर। एएसपी अनुराग सिंह के अनुसार रविवार को भी दरोगा भर्ती परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह दस बजे से जबकि दूसरी पाली दोपहर तीन बजे से शुरू होगी। दूसरे दिन भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।








-दरोगा भर्ती की परीक्षा पहले दिन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। परीक्षा के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। रविवार को भी दूसरे दिन परीक्षा कराई जाएगी।







अनुराग सिंह एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed