{"_id":"5f0a06d88ebc3e63bc3cbd43","slug":"revenu-worker-including-three-persons-found-corona-positive-rampur-news-mbd3555048188","type":"story","status":"publish","title_hn":"टांडा तहसील में तैनात लेखपाल समेत तीन लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टांडा तहसील में तैनात लेखपाल समेत तीन लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 8 जुलाई को भेजे गए सैंपलों में 36 सैंपल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो गई है। इनमें एक टांडा तहसील में तैनात एक लेखपाल की रिपोर्ट पॉजीटिव पाई गई है। इसके साथ ही जिला अस्पताल में ट्रूनेट मशीन से की गई जांचों में भी दो लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की गई है। इन रिपोर्ट के साथ जिले में भर्ती संक्रमितों की संख्या 57 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से 8 जुलाई को 354 लोगों के सैंपल कोरोना संक्रमण की जांच के लिए भेजे गए थे। इनमें से 36 सैंपल की रिपोर्ट शनिवार रात प्राप्त हुई है। सीएमओ डॉ. सुबोध कुमार शर्मा ने बताया कि इन रिपोर्ट में टांडा तहसील में तैनात एक लेखपाल में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की गई है। इसके साथ ही पहाड़ी गेट क्षेत्र के एक व्यक्ति को मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। जिसकी शनिवार को जिला अस्पताल में ट्रूनेट मशीन से जांच की गई, जिसमें वो कोरोना संक्रमित पाया गया है। इसके साथ ही रामनाथ कालोनी निवासी एक महिला की भी जिला अस्पताल में ट्रूनेट मशीन से की गई जांच में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की गई है। इसके साथ ही एक संक्रमित को दस दिन की आइसोलेशन अवधि पूरी होने पर डिस्चार्ज किया गया है। जिसके बाद जिले में भर्ती संक्रमितों की संख्या 57 है।