{"_id":"58c1ac124f1c1b187bdc6e7f","slug":"result-of-up-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिजल्ट में 24 घंटे बाकी बढ़ी नेताजी की धड़कनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिजल्ट में 24 घंटे बाकी बढ़ी नेताजी की धड़कनें
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Fri, 10 Mar 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चुनावी नतीजे आने में महज एक दिन का ही वक्त शेष रह गया है,लेकिन इसको लेकर अब प्रत्याशियों व उनके समर्थकों की धड़कने बढ़ गई हैं। बेचेनी का आलम यह है कि समर्थक एक दूसरे से ही बहस करने में पीछे नहीं हैं। कुछ ने तो फैसला वक्त पर ही छोड़ दिया है।
यूपी विधानसभा चुनाव सात चरणों में कराया गया है। रामपुर समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 59 सीटों पर मतदान दूसरे चरण में संपन्न हो चुका है। 15 जनवरी को हुए मतदान के बाद रिजल्ट का इंतजार कर रहे हो लोगों का इंतजार अब खत्म होने को है। जैसे-जैसे दिन मतगणना का दिन करीब आ रहा हैं वैसे ही जहां सरकारी मशीनरी की ओर से तैयारियां तेज की जा रही हैं,वहीं दूसरी ओर नेताओं की धड़कने बढ़नी शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
चुनावी नतीजे आने में अभी शुक्रवार का दिन का बाकी है,लेकिन अब न तो प्रत्याशियों और न ही उनके समर्थकों की बेकरारी भी बढ़ रही है। बल्कि आम जनता की भी निगाह टिक गई है। आलम यह है कि तमाम प्रत्याशियों का तो अब समय भी नहीं कट रहा है। नेता अब मतगणना को लेकर मंथन करने में जुट गए हैं। लगातार बढ़ती बेकरारी ने प्रत्याशियों के चेहरे पर शिकन लानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन