फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Republic Day: Policemen did full dress rehearsal

गणतंत्र दिवस : पुलिसकर्मियों ने की फुल ड्रेस रिहर्सल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jan 2024 03:52 AM IST
विज्ञापन
Republic Day: Policemen did full dress rehearsal
रामपुर। रामोत्सव के बाद अब गणतंत्र दिवस की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिलेभर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। गणतंत्र दिवस का मुख्य आकर्षण पुलिस लाइन में होने वाली परेड रहेगी। परेड का बुधवार को फुल ड्रेस रिहर्सल हुआ, जिसमें पुलिसकर्मियों ने कदम से कदम मिलाकर परेड की। इसके अलावा गणतंत्र दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।गणतंत्र दिवस के लिए पुुलिस की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। पुलिस लाइन में काफी समय से परेड का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया। पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस की फुल ड्रेस परेड का निरीक्षण अपर पुलिस अधीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव द्वारा किया गया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी बिलासपुर रवि खोखर व क्षेत्राधिकारी स्वार एवं फायर सर्विस व अन्य उपस्थित रहे। रिहर्सल के दौरान परेड कमांडर क्षेत्राधिकारी लाइन संगम कुमार ने परेड का प्रदर्शन किया। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी द्वारा पुलिस लाइंस के वरिष्ठ अधिकारियों से 26 जनवरी की परेड की तैयारियों पर चर्चा करते हुए अन्य सभी वस्तुओं की उपलब्धता और इंतजाम दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इस दौरान राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में शपथ ग्रहण कराई गई। गणतंत्र दिवस पर गांधी समाधि पर होने वाली परेड की भी रूपरेखा तैयार की गई।
विज्ञापन


--------------------

बाजार में बिकने लगे तिरंगे और टोपियां
रामपुर में गणतंत्र दिवस को लेकर बाजार भी सज गया है। बाजार में इस वक्त तिरंगे, टोपियां व अन्य सामान की बिक्री शुरू हो गई है। दुकानों पर इस वक्त इसकी काफी डिमांड है। बाजार पूरी तरह सज चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed