फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Report lodged against operator of illegal hospital

Rampur News: अवैध अस्पताल के संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Sep 2023 02:10 AM IST
विज्ञापन
Report lodged against operator of illegal hospital
रामपुर। डिप्टी सीएमओ डॉ. आर के वर्मा ने बच्चे की मौत के बाद सील किए गए आरके चाइल्ड केयर अस्पताल पहुंचकर शुक्रवार को सत्यापन किया। उन्होंने धोखाधड़ी कर बिना पंजीकरण के अस्पताल का संचालन करने पर अस्पताल संचालक के खिलाफ धोखाधड़ी व मेडिकल एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।डिप्टी सीएमओ आरके वर्मा शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे अपनी टीम के साथ बिलासपुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रोड स्थित आर के चाइल्ड केयर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पांच दिन पहले सील किए गए आर चाइल्ड अस्पताल का बाहर से ही निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल सील पाया गया। डिप्टी सीएमओ ने बताया था कि पांच सितंबर को नगर के मोहल्ला लक्ष्मी नगर निवासी दिनेश राठौर ने आरोप लगाया था कि अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा गलत इंजेक्शन लगाने से उनके छह दिन के पुत्र की मृत्यु हो गई थी। इसके बाद अस्पताल संचालक अस्पताल खुला छोड़कर भाग गए थे।
विज्ञापन

पुलिस की मौजूदगी में स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल को सील करने की कार्रवाई की थी। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अस्पताल संचालक को नोटिस भी दिया गया, मगर उन्होंने कोई भी जवाब नहीं दिया। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पाया गया है कि उक्त अस्पताल बिना पंजीकरण कराए फर्जी तरीके से बिना अभिलेखों के संचालित हो रहा था। कोतवाली प्रभारी नवाब सिंह ने बताया कि डिप्टी सीएमओ की शिकायत पर अस्पताल संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की तहकीकात की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed