फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Report against two, including manager of data feeding company, on name removal from voter list

वोटर लिस्ट से नाम हटाने पर डाटा फीडिंग कंपनी के प्रबंधक समेत दो के खिलाफ रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
Report against two, including manager of data feeding company, on name removal from voter list
स्वार। मतदाता सूची की डाटा फीडिंग करने वाली एक कंपनी के प्रबंधक और एक आपरेटर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। उनपर प्रत्याशियों से सांठगांठ कर मतदाता सूूची से अवैध रूप से मतदाताओं के नाम हटाने और फर्जीवाड़ा करने के आरोप लगे हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

स्वार तहसील में तैनात रजिस्ट्रार कानूनगो अतर सिंह को डाटा फीडिंग कर रही कंपनी के कर्मियों द्वारा मतदाता सूची में मतदाताओं के नाम में फर्जीवाड़ा करने की शिकायत मिली थी। जिस पर उन्होंने जब जांच की तो शिकायत सही पाई गई थी। इसके बाद रजिस्ट्रार कानूनगो ने मामले में स्वार कोतवाली में कानूनी कार्रवाई के लिए तहरीर दी। जिसमें कहा गया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतदाताओं की डाटा फीडिंग का कार्य वैंडर मैसर्स शांति कंप्यूटर को दिया गया था। इस संस्था के प्रबंधक आरपी सिंह और एक अन्य कर्मी कुलदीप सिंह द्वारा तहसील स्वार क्षेत्र के कुछ ग्राम वासियों का वोटर लिस्ट में से फर्जी तरीके से अनुचित लाभ प्राप्त करने के लिए नामों को घटाया गया है। रजिस्ट्रार कानूनगो की तहरीर पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 420,467,468 में वैंडर मैसर्स शांति कंप्यूटर रामपुर के प्रबंधक आरपी सिंह और वीआरसी ऑपरेटर तहसील स्वार कुलदीप सिंह के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed