{"_id":"5af1f0624f1c1b62098b9133","slug":"remove-encroachment-in-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध दो कालोनियों पर गरजी जेसीबी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध दो कालोनियों पर गरजी जेसीबी
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Wed, 09 May 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
रामपुर में अतिक्रमण ढहाती आरडीए की जेसीबी । अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामपुर विकास प्राधिकरण ने घाटमपुर-मुरादाबाद रोड पर अवैध तरीके से विकसित की जा रही दो कालोनी जेसीबी चलवा दी। जेसीबी से प्लाटों को ध्वस्त किया गया साथ ही एक गेट भी ध्वस्त किया गया,जिससे खलबली मची रही।
रामपुर विकास प्राधिकरण की टीम बेनजीर घाटमपुर से गांधी समाधि के पीछे मुरादाबाद रोड पर अवैध तरीके से विकसित की जा रही कालोनी में पहुंची,जहां पर पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी को चलवाया गया।
विज्ञापन
यहां पर जेसीबी ने आरसीसी व मिट्टी की सड़क को ध्वस्त कर दिया साथ ही एक ही विशालकाय गेट भी ध्वस्त कर दिया। यहां पर दो कालोनियां विकसित की जा रही थीं। दोनों कालोनियों के प्लाटों पर जेसीबी चलवाई गई।
विज्ञापन
इस कार्रवाई से खलबली मची रही। प्राधिकरण के सचिव बैजनाथ ने बताया कि यहां पर शावेज, परवेज और राजेश कुमार को 8500 वर्गमीटर कालोनी में विकसित की जा रही थी। यह पूरी तरह अवैध कालोनी है। इन लोगों को सुनवाई का मौका दिया गया था।
उन्होंने अपील कि जनता यहां पर कोई प्लाट नहीं खरीदे। यदि कोई प्लाट खरीदता है तो वह पूरी तरह से अवैध होगा और उस पर कार्रवाई होगी, जिसके लिए वह स्वयं जिम्मेदार होगा।