{"_id":"591b4c724f1c1b8e29f227b3","slug":"remove-complaints","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाएं अधिकारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाएं अधिकारी
अमर उजाल ब्यूरो स्वार/रामपुर
Updated Wed, 17 May 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
स्वार तहसील सभागार में आयोजित तहसील दिवस में फरियादियों की समस्या सुनते जिलाधिकारी ।अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने अधीनस्थों पर शिकंजा कसते हुए कहा कि वह अपने रवैये में सुधार लाए। जिससे समय से समस्याओं का निराकरण हो सके। इस दौरान तहसील दिवस में 118 फरियादियों ने शिकायते दर्ज कराई जिसमें 22 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जिलाधिकारी ने खनन से संबंधित आई शिकायतों के मद्देनजर एसडीएम व कोतवाल को पूर्ण रूप से खनन पर प्रतिबंध लगाये जाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी एवं पुलिस अधीक्षक विपिन टाडा मंगलवार को सुबह तहसील पहुंचे जहां आयोजित तहसील दिवस की अध्यक्षता करते हुए उन्होने अधीनस्थों पर शिकंजा कसते हुए कहा कि अधिकारी पहले अपने काम करने का रवैया सुधारे। ताकि समस्याओं का समय से निस्तारण होने से फरियादियों को त्वरित न्याय मिल सके। इस दौरान फरियादियों की भारी भीड़ मौजूद रही।
विज्ञापन
उन्होंने फरियादियों को सलाह देते हुए कहा कि वह पहले संबंधित अधिकारी से शिकायत कर निस्तारण कराए। शीघ्र निस्तारण नहीं होने पर उनसे संपर्क कर समस्या से अवगत कराए ताकि समस्या का शीघ्र निदान किया जा सके। तहसील दिवस में 118 शिकायतें दर्ज की गई। सीनियर बार वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष गुरनाम सिंह संधू ने तहसील परिसर मेें हो रहे निर्माण कार्यों की जांच कराए जाने, गांव खेमपुर की प्रधान नसीरन ने तालाबों को कब्जा मुक्त कराए जाने, नगर निवासी शादाब ने सीएचसी में बंद पड़ी एक्सरे मशीन चालू कराए जाने, मोहल्ला काशीपुर निवासी रईस अहमद अंसारी ने आवंटित कांशीराम कालोनी में गरीबों को सुविधाएं मुहैया कराए जाने, सभासद बब्बो बेगम ने मेरिज हाल के पास फुंका ट्रांसफार्मर बदलवाए जाने संबंधित एवं भूराजस्व, राशन, विद्युतापूर्ति, सफाई व्यवस्था, वृद्धावस्था पेंशन, बीपीएल एवं अंत्योदय राशन कार्ड बनानेे, कब्जा हटवाने, चक मार्ग खुलवाने एवं राशन वितरण प्रणाली में सुधार लाने संबंधित 118 शिकायतें दर्ज हुई। जिसमें 22शिकायतों का जिलाधिकारी ने मौके पर ही निस्तारण कर दिया। । शाहबाद में
विज्ञापन
उपजिलाधिकारी बी प्रसाद की अध्यक्षता में तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 45 शिकायतें आई। जिनमें सर्वाधिक 30 शिकायतें राजस्व विभाग की थी। दूसरे नंबर पर शिकायतों के मामले में पूर्ति विभाग रहा। एसडीएम ने सभी विभागीय अधिकारियों को एक सप्ताह के अंदर शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। लेकिन आज के तहसील समाधान दिवस में मात्र पांच शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण हो सका। 15 दिन का समय बीत जाने के बाद भी कई विभागों की शिकायतों का निस्तारण न होने पर एसडीएम ने विभागीय अधिकारियों से नाराजगी जताई और शीध्र ही शिकायतों का निस्तारण करने की हिदायत दी।मिलक में तहसील दिवस में 18 फरियादी आए। जिसमें से चार का मौके पर निस्तारण कर दिया।
तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी लालता प्रसाद शाक्य की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन हुआ। जिसमें रास्ते पर कब्जा, तालाब से कब्जा हटवाने, खराब हैडपंप सही कराने आदि समेत 18 शिकायतें आईं। जिसमें से चार का मौके पर ही निस्तारण कर दिया। इस दौरान सीओ ओपी आर्य, तहसीलदार अशोक कुमार, खंड शिक्षाधिकारी विनोद कुमार, बीडीओ एके तिवारी, ईओ मुकेश शर्मा, कोतवाल आरबी कौल आदि शामिल रहे।टांडा में मंगलवार को उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुए तहसील दिवस में मात्र 25 शिकायतें पहुंची। जिनमे से दो शिकायतों का निस्तारण हुआ। शिकायतों में राशन संबंधी शिकायतें छाई रहीं।