फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   registration of farmers slow

धान क्रय : जिले में सुस्त चल रही किसानों के पंजीकरण की रफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
registration of farmers slow
रामपुर। जिले में एक अक्तूबर से शुरू होने वाले धान क्रय सत्र में क्रय केंद्रों पर धान बेचने के लिए किसानों की रफ्तार सुस्त है। जिले में अभी तक करीब 11 सौ किसानों ने ही पंजीकरण कराया है। जबकि पिछले सत्र में जिले में करीब 43 हजार किसानों ने क्रय केंद्रों पर धान बेचा था। हालांकि किसान 31 जनवरी तक पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन

जिले में एक अक्तूबर से शुरू होने वाले धान क्रय सत्र के लिए तैयारियां मुकम्मल की जा रही हैं। इस बार जिले में 126 धान क्रय केंद्र स्वीकृत किए गए हैं। जिनमें खाद्य विभाग के 14, पीसीएफ के 38, पीसीयू के 44, एसएफसी के दो, यूपीएसएस के 26 और बिलासपुर और मिलक मंडी में एक-एक क्रय केंद्र स्थापित किया गया है। जिले स्तर पर धान क्रय का लक्ष्य अभी तक नहीं मिल सका है लेकिन, विभाग ने क्रय केंद्रों पर पहले दिन से ही क्रय शुरू करने को लेकर किसानों का पंजीकरण शुरू कर दिया है। क्योंकि अब क्रय केंद्रों पर पंजीकरण कराने वाले किसानों का ही धान लिया जाएगा। क्रय सत्र के लिए विभाग को बोरों की एक रैक प्राप्त हो गई है, जिसके बाद विभाग के पास चावल भंडारण के लिए करीब 15 लाख बोरे/कट्टे उपलब्ध हैं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार इन बोरों से दिसंबर माह तक की खरीद का काम चल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed