फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Referring to first phase of voting Akhilesh Yadav said BJP sun set in west this time it is decided to wipe out

रामपुर में बोले अखिलेश यादव: भैंस-बकरी चोरी के आरोप में आजम खां जेल में, जीप से किसानों को कुचलने वाले बाहर

Fri, 11 Feb 2022 07:48 PM IST
सुशील कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर 
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर  Published by: सुशील कुमार Updated Fri, 11 Feb 2022 07:48 PM IST
सार

अखिलेश यादव ने कहा कि सपा सांसद आजम खां पर दर्ज मुकदमों को झूठा बताते हुए कहा कि किताब, भैंस और बकरी चोरी जैसे आरोपों में आजम खां आज भी जेल में हैं और जीप से किसानों को कुचलने का आरोपी बाहर आ गए हैं।

विज्ञापन
Referring to first phase of voting Akhilesh Yadav said BJP sun set in west this time it is decided to wipe out
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामपुर में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश में गुरुवार को हुए पहले चरण के चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा का सूर्य पश्चिम में डूब चुका है। इस बार प्रदेश में भाजपा का सफाया तय है। भाजपा की छोटी सोच है, इसलिए काम भी छोटे कर रहे हैं।

विज्ञापन


अखिलेश यादव शुक्रवार को रामपुर में रहे और यहां के पांच विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार किया। उन्होंने बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के केमरी और मिलक विधानसभा क्षेत्र के शाहबाद में जनसभा की तो रामपुर शहर, चमरौआ और स्वार विधानसभा क्षेत्र में विजय रथ से भ्रमण कर लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उनके निशाने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा सरकार रही। 
विज्ञापन


उन्होंने सपा सांसद आजम खां पर दर्ज मुकदमों को झूठा बताते हुए कहा कि किताब, भैंस और बकरी चोरी जैसे आरोपों में आजम खां आज भी जेल में हैं और जीप से किसानों को कुचलने का आरोपी बाहर आ गए हैं। कहा कि भाजपा आजम खां की ही नहीं, बल्कि उनकी शिक्षा और विकास वाली सोच की भी विरोधी है। आजम खां बाहर होते तो चुनाव प्रचार दूसरे तरीके से होता। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने योगी आदित्यनाथ के गर्मी ठंडी करने वाले बयान पर भी तंज कसा तो टेबलेट-स्मार्टफोन वितरण को लेकर भी निशाना साधते हुए कहा कि किसी को टेबलेट-स्मार्टफोन नहीं मिला जबकि सपा सरकार के लैपटॉप अब तक चल रहे हैं। उन्होंने किसान आंदोलन और आंदोलन में जान गंवाने वाले बिलासपुर क्षेत्र के किसानों का जिक्र भी किया। किसान आंदोलन में जान गंवाने वाले किसानों की याद में स्मारक बनाने और परिजनों को 25-25 लाख रुपये देने, बिलासपुर क्षेत्र में पीलाखार नदी पर पुल बनाने, 300 यूनिट मुफ्त बिजली और सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली देने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed