{"_id":"02d04b39d74b2e8e2d3870ab3b039da4","slug":"record-voting-in-milak-block-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलक में झमाझम बरसे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलक में झमाझम बरसे वोट
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Tue, 01 Dec 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिलक ब्लाक के 129 ग्राम पंचायतों के लिए मंगलवार को हुए चुनाव में जमकर वोट बरसे। ब्लाक के मतदाताओं ने 81.47 फीसदी मतदान कर रिकार्ड बनाया। ग्राम पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का मतदान छिटपुट घटनाओं को छोड़कर शांति से संपन्न हुआ। मतदान संपन्न होने के बाद मतपेटियां अधिकारियों की निगरानी में स्ट्रांग रूम में रखवा दी गई।
मतगणना 13 दिसंबर को संपन्न होगी। मंगलवार सुबह सात बजे से मिलक ब्लाक के 129 ग्राम पंचायतों में प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए मतदान शुरू हुआ। मतदान शुरू होते ही बूथ पर वोटरों की लंबी कतार लगनी शुरू हो गई। पुरुष, महिला और युवाओं ने वोटिंग में उत्साह के साथ भाग लिया।
कई मतदान केंद्रों पर तो दोपहर तक 80 से 85 फीसदी तक वोटिंग हो चुकी थी। प्रथम चरण के चुनाव में कई मतदान केंद्रों पर हुए बवाल और हंगामे के मद्देनजर इस बार पुलिस का पुख्ता प्रबंध था। गड़बड़ी की आशंका वाले बूथ पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था।
विज्ञापन
अधिकारियों का भी साफ-साफ निर्देश था, अगर कोई गड़बड़ी करने का प्रयास करता उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया जाए। कई मतदान केंद्रों के पास खड़े लोगों को पुलिस ने दौड़ा लिया। फर्जी वोटिंग को लेकर कई मतदान केंद्रों पर हंगामा भी हुआ। पुलिस ने हंगामा करने वाले लोगों को दौड़ा लिया। कई लोगों को हिरासत में भी ले लिया गया।
गंगापुर कदीम, धमोरा, जसमौली समेत अन्य कई केंद्रों पर हंगामे की स्थिति आई, लेकिन पुलिस ने सभी को नियंत्रित कर लिया। वोटिंग के दौरान पर्यवेक्षक सुधीर कुमार दीक्षित, डीएम राकेश कुमार सिंह व एसपी साधना गोस्वामी सहित अन्य अधिकारी मतदान केंद्रों का दौरा करते नजर आए।
डीएम ने कई मतदान केंद्रों पर खुद मतदाताओं की वोटर आईडी चेक की। डीएम राकेश कुमार सिंह ने बताया कि दूसरे चरण का मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया है। दूसरे चरण में 81.47 फीसदी मतदान हुआ है, जो पंचायत चुनाव में अब तक का रिकार्ड स्तर है।