फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   recognition of 40 schools and colleges

40 स्कूलों एवं कालेजों की मान्यता पर लटकी तलवार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
recognition of 40 schools and colleges
रामपुर। यू-डायस का डाटा सत्यापित न करने के चलते जिले के 40 स्कूलों की मान्यता जाने का खतरा बना हुआ है। इस बाबत जिला विद्यालय निरीक्षक ने स्कूलों एवं कॉलेजों को नोटिस जारी कर दिए हैं। जिसमें कहा गया है कि यदि शीघ्र ही डाटा सत्यापित नहीं किया गया, तो स्कूलों की मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से स्कूलों को यू-डायस का डाटा फीड करने के निर्देश दिए गए थे। इसमें स्कूलों को अपने यहां की ढांचागत सुविधाएं, संसाधन, बच्चों की संख्या, शिक्षकों की संख्या समेत स्कूलों की पूरी जानकारी देनी होती है। स्कूलों एवं कॉलेजों की ओर से यू-डायस पर डाटा तो फीड कर दिया, लेकिन उसे सत्यापित नहीं किया। ऐसे में स्कूलों की ओर से विभाग को जानकारी दी गई, जिसके बाद विभाग की ओर से 26 अगस्त को राजकीय खुर्शीद इंटर कॉलेज में वर्कशॉप का आयोजन किया गया। जिसमें शिक्षकों को विसंगतियां दूर करने के बारे में विस्तार से बताया गया था, लेकिन इसके बाद भी जिले के तमाम स्कूलों की ओर से विसंगतियों को दूर नहीं किया गया है।
विज्ञापन

लिहाजा, विभाग की ओर से फिर से दो सितंबर को नोटिस जारी किया गया, जिसमें विसंगितयां दूर करने की अपील करते हुए डाटा को सत्यापित करने की अपील की गई थी। किन्तु, इसके बाद भी जिले के 40 स्कूलों ने यू-डायस का डाटा सत्यापित नहीं किया। लिहाजा, अब विभाग की ओर से सभी 40 विद्यालयों नोटिस जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि यदि विद्यालयों की ओर से बुधवार को ही डाटा सत्यापित नहीं कराया गया, तो मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये स्कूल हैं शामिल
रामपुर। यू-डायस का डाटा सत्यापित न करने वालों में सनराइज इंटर कॉलेज, क्षत्रिय कुलभूषण एमपी, श्री जानकारी इंटर कॉलेज, दिवाकर इंटर कॉलेज, शिव चन्द्रवती कन्य उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, वेदप्रकाश इंटर कॉलेज, ग्रीनवुड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, महर्षि विद्या मंदिर, विकास भारती, जवाहर इंटर कॉलेज, सांई गर्ल्स, जमुना देवी इंटर कॉलेज, एटी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, किशोर मेमोरियल इंटर कॉलेज, गुरुकुल संस्कृत माध्यमिक विद्यालय, राममूर्ति लाल, राधाकृष्ण यदुवंशी, सुंदर लाल लोधी इंटर कॉलेज, हसरत इंटर कॉलेज, वीरांगना आवंतीबाई इंटर कॉलेज, मदरसा गरीब नवाज, सेंटमैरी सेकेंड्री स्कूल डिलारी, जेके कान्वेंट स्कूल, लीड इंडिया इंटर नेशनल स्कूल, सेंटमैरी धनोरी, श्री आनंद, मदर इंडिया, परमेश्वरी सरन, विक्रम सिंह, हाजी सैय्यद मीना, गुलाबवती, समंत श्री, लोक कन्या सीबीएस, मोती सिंह मैमोरियल उच्चतर माध्यमिक स्कूल, केएल, प्रज्ञा, श्री देवराज आर्या, इंदर पाल सिंह, मनोरमा उच्चतर माध्यमिक स्कूल शामिल हैं। इन सभी स्कूलों को नोटिस जारी किया गया है।

जिले के 40 स्कूल एवं कॉलेजों ने अपने विद्यालय का डाटा यू-डायस पर सत्यापित नहीं किया है। बार-बार पत्र जारी करने एवं फोन करने के बाद भी स्कूल प्रबंधन पर कोई असर नहीं है, जिसके चलते स्कूलों को नोटिस जारी किया गया है। यदि बुधवार को स्कूलों की ओर से डाटा सत्यापित नहीं किया गया, तो स्कूलों की मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
- मुनेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed