फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   ready for coming rain

दो दिन बारिश के लिए रहें तैयार, सोमवार तक छाए रह सकते हैं बादल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
ready for coming rain
रामपुर। गुरुवार से मौसम में बड़ा बदलाव होगा। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार गुरुवार और शुक्रवार को बारिश की प्रबल संभावना है। वहीं सोमवार तक आसमान में बादल भी छाए रह सकते हैं। वहीं सोमवार रात से मंगलवार सुबह तक छाए घने कोहरे ने हाईवे पर यातायात प्रभावित किया और वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गए।
विज्ञापन

मंगलवार को दोपहर के बाद कुछ देर के लिए धूप निकली जबकि इससे पहले सुबह करीब 11 बजे तक कोहरा छाया रहा था। कोहरा इतना घना था कि कुछ मीटर दूर तक का दिखाई नहीं दे रहा था। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार लोगों को इस पूरा सप्ताह मौसम में बदलाव के लिए तैयार रहना पड़ेगा। बुधवार को मौसम साफ रह सकता है लेकिन, गलन और शीतलहर का असर रहेगा। करीब आठ से दस किलोमीटर प्रति घंटा तक की रफ्तार से शीतलहर चलने की संभावना जताई गई है। इसके बाद गुरुवार और शुक्रवार को बारिश की प्रबल संभावना है। इस दौरान बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी जारी की गई है। गुरुवार को करीब 31 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार तक से बारिश के दौरान हवा चल सकती है तो वहीं शुक्रवार को बारिश के दौरान करीब 14 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार तक से हवा चलने का अंदेशा है। गुरुवार और शुक्रवार दोनों ही दिन सुबह से ही बारिश की संभावना है। इसके बाद शनिवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे और करीब आठ किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार तक से सर्द हवाएं चल सकती हैं। रविवार को मौसम साफ रहने के बाद सोमवार को एक बार फिर बादल छाने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed