फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   raul came first in cross country race

क्रॉस कंट्री रेस में चंदौसी के राहुल मौर्य ने मारी बाजी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
raul came first in cross country race
रामपुर। धमोरा में भारत स्वाभिमान क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन हुआ। जिसमें चंदौसी के राहुल मौर्य पहले स्थान पर रहे।
विज्ञापन

धमोरा से रठौंडा मार्ग पर पांच किलोमीटर की दौड़ राहुल मौर्य ने 16 मिनट 13 सेकेंड में पूरी कर प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के आयोजक अभिनव देव गुप्ता रहे ने बताया कि प्रतियोगिता में 100 युवाओं ने प्रतिभाग किया। जो कि रामपुर, संभल और मुरादाबाद से आए थे। प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर भी चंदौसी के महेंद्र मौर्य और तीसरे स्थान पर आगापुर रामपुर के अर्जुन सिंह यादव रहे।

इसके साथ ही शाहबाद से डिंपल, स्वार से घनश्याम सिंह लोधी, दलपतपुर के मनोज कुमार, केमरी के अरेंदर सिंह को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। मुख्य अतिथि कांग्रेस के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र देव गुप्ता ने ने पुरस्कार वितरित किए। उन्होंने कहा कि खेलकूद जीवन में काफी अहम हैं, इनसे शरीर चुस्त-दुरस्त और तंदरुस्त रहता है और कई सरकारी नौकरियों में फिजीकल टेस्ट में भी सहायक बनते हैं। इस दौरान कांग्रेस के शहर अध्यक्ष नोमान खां, प्रधान संगठन के महासचिव काशिफ खां, सतेंद्र गुप्ता, हरिओम गुप्ता, अमित कुमार एडवोकेट, अकरम सुलतान खां, मान सिंह एडवोकेट, कपिल गुप्ता, स्पर्श कुमार गुप्ता, प्रिंस भारद्वाज, बंधन सक्सेना, सतवीर यादव, नितिन गुप्ता ,दामोदर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed