{"_id":"62bf50dd1def382b872f45fd","slug":"rathyatra-of-lord-jaganath-celebrated-rampur-news-mbd4332605199","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धालुओं ने नंगे पांव खींचा भगवान श्रीजगन्नाथ जी का रथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धालुओं ने नंगे पांव खींचा भगवान श्रीजगन्नाथ जी का रथ
विज्ञापन
रामपुर। नगर में भगवान श्री जगन्नाथ जी रथयात्रा धूमधाम से निकाली गई। भगवान का रथ श्रद्धालुओं ने नंगे पांव खींचा। भगवान श्रीजगन्नाथ के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। रथ पर जगह-जगह पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। भक्ति की मस्ती में श्रद्धालु रथयात्रा में थिरकते रहे। रथयात्रा विश्राम पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
शुक्रवार को सुबह से ही शहर में भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा की धूम शुरूहो गई थी। मोहल्ला कूंचा देवी दास स्थित ठाकुरद्वारा मंदिर पंडित मुनीश्वर दत्त को भव्य रूप से फूलों से सजाया गया था। सुबह नौ बजे विशेष पूजा अर्चना के बाद भगवान को स्नान कराकर उनका भव्य श्रृृंगार किया गया। इसके बाद भगवान को फूलों के बंगले में विराजमान किया गया। इसके बाद संकीर्तन हुआ। एक घंटे के संकीर्तन के बाद भगवान श्रीजगन्नाथ की रथयात्रा निकाली गई। रथयात्रा का शुभारंभ नंदा शर्मा ने फीता काटकर किया। श्रद्धालुओं ने बड़े ही श्रद्धाभाव से भगवान श्री जगन्नाथ जी, बलभद्र जी और सुभद्रा जी को रथ पर विराजमान किया। इसके बाद जयघोष के साथ रथयात्रा शुरू हुई। रथयात्रा में आगे गायक कलाकार प्रेम खत्री भजन प्रस्तुत करते हुए चल रहे थे। भजनों पर श्रद्धालु भक्ति की मस्ती में खोकर थिरक रहे थे। गोविंद मेरो है गोपाल मेरो है। जिधर से रथयात्रा निकलती उधर ही श्रद्धालु पुष्प वर्षा कर स्वागत करते। जगह-जगह रथ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का स्वागत कर उनके पानी, शरबत, प्रसाद व सूक्ष्म जलपान वितरित किया। रथयात्रा मोहल्ला चाह इंछाराम, सेंट्रल बैंक, चूने वाला फाटक, कूंचा देवीदास होते हुए पुन: मंदिर पंडित मुनीश्वर दत्त पर पहुंचकर संपन्न हुई। रथयात्रा विश्राम पर आरती के पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर सौरभ शर्मा, दिनेश कुमार रस्तोगी, प्रेम कुमार अग्रवाल,गौरव अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल चुन्ना भाई, विनोद कुमार चौरसिया, विकास पांडे,संकेत सक्सेना, रमेश गुप्ता, अजय अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, शुभम शर्मा, शिवराज सरन अग्रवाल, प्रीतिमा अग्रवाल, नीता बंसल, सोनल शर्मा, नेहा मिश्रा, माया शर्मा, प्रीति शर्मा, मिथलेश चौरसिया, ज्योति सक्सेना, अरुण प्रभा, राजेंद्र कुमार अग्रवाल आदि मौजूद रहे।