फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   rapist arrested

बच्ची का रेप-मर्डर करने वाले को फांसी दो

Wed, 28 Sep 2016 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बिलासपुर/केमरी /रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो बिलासपुर/केमरी /रामपुर Updated Wed, 28 Sep 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
rapist arrested
केमरी में थाने के सामने बच्ची के हत्यारोपी को फांसी देने की मांग करते लोग।

विज्ञापन

केमरी निवासी राजमिस्त्री की आठ वर्षीय पुत्री की रेप के बाद हत्या करने के मुख्य आरोपी छोटू को पुलिस ने नौ दिन बाद गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू व खून से सना  कपड़ा बरामद किया है। लोगों ने केमरी थाने पर प्रदर्शन कर आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की।

केमरी के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति राजमिस्त्री का काम करता है। वह 18 सितंबर को काम करने गया था। घर पर उसकी आठ साल की पुत्री व अन्य परिजन थे। परिजनों ने अपराह्न करीब दो बजे पुत्री को मोहल्ले की एक दुकान पर सामान लेने भेजा था। आरोप है कि मोहल्ला तकिया निवासी गल्ला व्यापारी छुट्टन का पुत्र छोटू (25) बहला फुसलाकर अपने घर ले आया था।  
विज्ञापन


आरोप है कि छोटू ने अपने चचेरे भाई फूल, पिता छुट्टन, कल्लन की पत्नी नथिया की मदद से उसके साथ रेप किया था और बाद में उसकी गला रेत कर हत्या  कर दी थी । पिता की ओर से पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने छुट्टन,नथिया, फूल को गिरफ्तार कर लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी लक्ष्मीशंकर के मुताबिक, सूचना पर मंगलवार की सुबह रामपुर रेलवे स्टेशन से मुख्य आरोपी छुट्टन को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर घर में छुपाकर रखे गए चाकू व खून से सने कपड़ों को बरामद कर लिया है। छोटू के पकड़े जाने की सूचना पर तमाम लोग सुबह ही थाना गेट पर पहुंच गए। उन्होंने बलात्कार व हत्या करने के आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। बाद में पुलिस ने सभी को समझा बुझाकर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed