फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   rape on aio

सहायक सूचना निदेशक के खिलाफ रेप की रिपोर्ट दर्ज

Mon, 15 May 2017 12:48 AM IST
अमर उजाला  ब्यूरो /रामपुर
अमर उजाला  ब्यूरो /रामपुर Updated Mon, 15 May 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

सहायक सूचना निदेशक रेप के आरोप में घिर गए हैं. उनके खिलाफ एक युवती ने शादी का झांसा देकर रेप करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर, सहायक सूचना निदेश ने भी इस युवती समेत चार लोगों के खिलाफ वीडियो क्लिप बनाकर ब्लैकमेल कर दस लाख रुपये मांगे जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 

कोतवाली थाना क्षेत्र एक मोहल्ला निवासी युवती का  कहना है कि  छह माह पूर्व वह  राशन कार्ड बनवाने के लिए तहसील गई थी। इस दौरान सहायक सूचना निदेशक अकील  अहमद से मुलाकात हुई थी। उन्होंने राशन  कार्ड बनवाने की बात कही  थी। उसके बाद से अकील  अहमद ने युवती को राशन कार्ड  घर से ले जाने  की कहकर  बुला लिया, और उसके साथ रेप किया था। शादी करने की बात भी कही थी। तीस  अप्रैल को भी घर बुलाकर  खाना बनवाया और रेप किया था। युवती ने अकील अहमद से निकाह करने की गुहार लगाई थी।  लेकिन उसकी रिर्पोट दर्ज नहीं हुई। 
विज्ञापन


बाद में उसने इस मामले की शिकायत एसपी से की।  एसपी के आदेश पर पुलिस ने  सहायक सूचना निदेशक के खिलाफ रिपोर्ट  दर्ज कर ली गई है। उधर, 30 अप्रैल को सहायक सूचना निदेशक अकील अहमद ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि युवती और उसके साथी नरेश लोधी ने किराए पर मकान दिखाने के बहाने ईदगाह के पास मोहल्ले में लेजाकर एक कमरे में बंद करके अश्लील वीडियो बना दी और वाट्सएप पर वायरल करने की धमकी देकर दस लाख रुपये रंगदारी मांगी थी। इस रिपोर्ट में नामजद महिला ने अब रेप की रिपोर्ट लिखाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed