फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur's sewer is still flowing into Kosi despite the STP.

Rampur News: एसटीपी होने के बाद भी कोसी में जा रहा है रामपुर का सीवर

Fri, 16 Jan 2026 02:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Fri, 16 Jan 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Rampur's sewer is still flowing into Kosi despite the STP.
लोगों का आरोप, घाटमपुर में बना प्लांट नहीं चलाया जा रहा, कोसी नदी में कई किलोमीटर तक फैले झाग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर। घाटमपुर में एसटीपी प्लांट होने के बाद भी कोसी नदी में गंदा पानी छोड़ा जा रहा है। नदी में गिरता हुआ गंदा पानी और झाग कई किलोमीटर तक देखा जा सकता है। घाटमपुर के लोगों का आरोप है दिखावे के लिए प्लांट चलाया जा रहा है। रात को गंदा पानी छोड़ दिया जाता है। छुट्टी के दिन तो दिन में भी नदी में गंदा पानी छोड़ा जा रहा है।
अमर उजाला टीम ने बृहस्पतिवार को इसकी पड़ताल की। टीम को प्लांट के अंदर जाने नहीं दिया गया। इसके बाद टीम घाटमपुर कोसी नदी पर पहुंची। यहां नदी में सीवर के बड़े पाइप से पानी गिर रहा था। इसका कलर गहरा मटमैला था। जहां पानी गिर रहा था उससे करीब आधा किलोमीटर तक नदी के पानी में झाग दिखाई दे रहा था। झाग उड़कर पास के गेहूं के खेद में रुई की तरह फैला हुआ था।
विज्ञापन

बदबू के कारण यहां पर खड़ा नहीं हुआ जा रहा था। पास में खेत में काम कर रहे ओमपाल, सोमवीर ने खुद नदी का पानी एक गिलास में भरकर दिखाया। पूरा पानी बदबू और झाग से भरा हुआ था। लोगों ने बताया कि रात के समय इससे भी गंदा पानी नदी में छोड़ा जाता है। बताया कि जब शुरू में प्लांट लगा था तो नदी में काफी साफ पानी छोड़ा जाता था। इसमें बदबू भी नहीं होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या बोले लोग -
प्लांट से रात के समय गंदा पानी छोड़ा जाता है। जानवर तक नदी का पानी पीकर बीमार पड़ रहे हैं। बदबू के कारण खेत में काम करना मुश्किल हो रहा है। -ओमपाल
---------
सीवर प्लांट दिन के समय सिर्फ दिखावे के लिए चलाया जाता है। रात के समय प्लांट नहीं चलता है। सीवर के पानी की बदबू हवा चलने पर लोगों के घरों तक आती है। रात के समय काला पानी नदी में छोड़ा जा रहा है। -राजेंद्र
-----
सीवर का पानी बिना ट्रीटमेंट के नदी में छोड़ा जा रहा है। कई बार कहने के बाद भी हमारी सुनवाई नहीं हो रही है। पहले लोग मेले में यहीं स्नान करते थे। अब मजबूरी में लोग सीवर का पानी के गिरने के स्थान से एक किलोमीटर दूर स्नान करने जाते हैं। -विशाल
--------
जल निगम के अधिकारियों से शिकायत की लेकिन सुनने को तैयार नहीं हैं। प्रशासन को रात या छुट्टी के समय यहां से पानी के सैंपल लेने चाहिए। एनजीटी को भी इसका संज्ञान लेना चाहिए। -ओमप्रकाश


कोट-
ट्रीटमेंट प्लांट चल रहा है। ग्रामीणों की शिकायत नहीं मिली है। प्रशासन का प्रयास है कि नदियों को साफ रखा जाए। जल्द ही सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण कराया जाएगा। -अजय कुमार द्विवेदी, डीएम, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed