फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur: Youth killed the girl and shot himself

Rampur : युवती की हत्या कर खुद को गोली से उड़ाया, दोनों की मौत, जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस

Sun, 16 Jul 2023 07:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 16 Jul 2023 07:03 AM IST
सार

गोली चलने की आवाज से मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। लोग जब मौके पर पहुंचे तो दोनों की मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन
Rampur: Youth killed the girl and shot himself
हादसे के बाद... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली थाना क्षेत्र में ईदगाह के पीछे स्थित मोहल्ले में एक युवक ने शनिवार की देर रात एक युवती को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली से उड़ा लिया। गोली चलने की आवाज से मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। लोग जब मौके पर पहुंचे तो दोनों की मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन


एसपी अशोक कुमार शुक्ला ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र में ईदगाह के पीछे स्थित मोहल्ले में एक युवक तालिब (25) ने एक घर का दरवाजा खटखटाया। घर का दरवाजा ताइबा (19) ने खोला। ताइबा के दरवाजा खोलते ही तालिब ने उसकी कनपटी पर तमंचे से गोली मार दी। जब उसे लगा कि ताइबा की मौत हो चुकी है तो उसने अपनी कनपटी पर भी तमंचा सटाकर गोली चला ली।
विज्ञापन


उसकी भी मौके पर मौत हो गई। युवक कोतवाली क्षेत्र के कुंडा का रहने वाला था। एसपी ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है कि तालिब ने ऐसा क्यों किया। उन्होंने संभावना जताई है कि मामला एक तरफा प्यार का हो सकता है। एसपी ने बताया कि पूरे मामले की जांच कर इस बात का खुलासा किया जाएगा कि तालिब ने ऐसा क्यों किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed