{"_id":"66716601fc1ae9afea0b1a6f","slug":"rampur-woman-reached-police-station-and-said-i-am-not-missing-i-got-married-again-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब मैंने दूसरी शादी कर ली: कोतवाली पहुंची विवाहिता, कहा- मैं गुमशुदा नहीं हूं, घरवालों ने गलत रिपोर्ट लिखवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहब मैंने दूसरी शादी कर ली: कोतवाली पहुंची विवाहिता, कहा- मैं गुमशुदा नहीं हूं, घरवालों ने गलत रिपोर्ट लिखवाई
Tue, 18 Jun 2024 04:18 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: विमल शर्मा
Updated Tue, 18 Jun 2024 04:18 PM IST
सार
रामपुर में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक विवाहिता कोतवाली पहुंच गई। उसने बताया कि पति से तंग आकर उसने दूसरे शादी कर ली है। वह गुमशुदा नहीं है।
विज्ञापन
शादी का सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दो बच्चों की मां कोतवाली पहुंच गई और उसने पुलिस को बताया कि वह गुमशुदा नहीं है। महिला ने कहा कि पति से परेशान होकर उत्तराखंड निवासी अपने एक परिचित से शादी कर ली है। वह उसी के पास रह रही है। महिला ने गुमशुदगी को गलत बताया।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले की जांच कर रही है। कोतवाली क्षेत्र में उत्तराखंड सीमा से सटे एक गांव निवासी व्यक्ति ने कुछ दिन पूर्व रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कहा था कि उसकी विवाहित पुत्री रहस्यमय ढंग से लापता हो गई है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों के अनुसार सोमवार को महिला कोतवाली पहुंची और उसने पुलिस को बताया कि उसके पिता ने कोतवाली में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला ने कहा कि वह गुमशुदा नहीं है।
विज्ञापन
पति और सुसराल वालों से परेशान होकर उत्तराखंड निवासी अपने परिचित से शादी कर ली है और उसी के साथ रह रही है। महिला ने पुलिस को यह भी बताया कि वह एसपी रामपुर को भी एक प्रार्थनापत्र देकर अनुरोध कर चुकी है कि वह बालिग है।
वह अपने दूसरे पति के साथ रहना चाहती है। इसके बाद महिला अपने घर चली गई। कोतवाली प्रभारी बलवान सिंह ने बताया कि मामले की तहकीकात की जा रही है।