फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur: Woman constable bitten by snake in Milkkhanam, constable referred to higher center

रामपुर: मिलकखानम में महिला कांस्टेबल को सांप ने डसा, थाने में मच गई खलबली, सिपाही को हायर सेंटर किया गया रेफर

Fri, 18 Aug 2023 09:10 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 18 Aug 2023 09:10 PM IST
सार

रामपुर जिले के मिलकखानम थाने में तैनात महिला सिपाही को ड्यूटी के दौरान सांप में डस लिया। इससे उसकी हालत खराब हो गई। उसे उपचार के लिए हायर सेंटर ले जाया गया है। 

विज्ञापन
Rampur: Woman constable bitten by snake in Milkkhanam, constable referred to higher center
सांप के डसने से तीन लोगों की मौत (सांकेतिक फोटो) - फोटो : संवाद

विस्तार

रामपुर जिले के मिलकखानम थाने की महिला हेल्प डेस्क पर ड्यूटी के दौरान महिला कांस्टेबल काजल को सांप ने डस लिया। कांस्टेबल की चीख पुकार सुनकर स्टाफ जब तक दौड़ तक सांप गायब हो चुका था। पीड़िता को तत्काल ही जिला अस्पताल ले जाया गया जहां से मुरादाबाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


थाना मिलकखानम में यह घटना बृहस्पतिवार की देर शाम लगभग 10 बजे की है। यहां स्थापित महिला हेल्प डेस्क पर 22 वर्षीय काजल अपनी ड्यूटी कर रही थी। इसी दौरान काजल को पैर में चुभन महसूस हुई। उसने देखा कि पैर से खून रिस रहा है।
विज्ञापन


इसी दौरान उसकी नजर रेंगते सांप पर पड़ी तो चीख निकल गई। चीख सुनकर सहकर्मी वहां आ गए। उन्होंने सांप को तलाश किया लेकिन तब तक वह गायब हो चुका था। इस बीच कांस्टेबल को तत्काल ही जिला अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंभीर हालत देखकर चिकित्सक ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया जहां उपचार के चलते हालत में सुधार बताया गया है। कांस्टेबल गौतमबुद्ध नगर के नोएडा की रहने वाली बताई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed