फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur: Video girl students going to Madrasa singing went viral, three youths jailed after tense situation

रामपुर: मदरसा जा रही छात्राओं का गाना लगाकर वीडियो किया वायरल, तनावपूर्ण स्थिति के बाद तीन युवकों को जेल

Mon, 02 Oct 2023 01:01 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 02 Oct 2023 01:01 PM IST
सार

पुलिस ने दो भाइयों समेत तीन युवकों को इस मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। छात्राओं के परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। हंमागे को देखते हुए तीनों युवकों को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
Rampur: Video girl students going to Madrasa singing went viral, three youths jailed after tense situation
यूपी पुलिस फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीन युवकों ने मदरसा जा रहीं नाबालिग छात्राओं का वीडियो बनाकर उसके साथ एक गाना लगाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने पर नाराज परिजनों ने थाने में पहुंचकर हंगामा किया। वीडियो वायरल करने के आरोपी तीन युवकों के खिलाफ तहरीर दी।

विज्ञापन


पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तीनों युवकों मुनीश, मोनू और सोनू को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट के आदेश पर तीनों को जेल भेज दिया है। छात्राओं के परिजनों ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि क्षेत्र के एक गांव निवासी तीन युवकों की गांव की बाजार में पकौड़ी की दुकान है।
विज्ञापन


रास्ते में आते-जाते युवतियों की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर देते हैं। ईद मिलादुन्नबी के मौके पर उनकी बेटियां घर से मदरसा जा रही थीं। इस दौरान रास्ते में जाते हुए तीनों युवकों ने अपने मोबाइल से उनकी वीडियो बना ली तथा उस पर गाना लगाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो जब छात्राओं के परिजनों तक पहुंचा तो वह आक्रोशित हो गए। कोतवाली पहुंचकर हंगामा किया और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाल भानु सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

वीडियो बनाने वाले गिरफ्तार

छात्राओं का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले तीनों आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया। आरोपियों में मोनू और सोनू सगे भाई हैं। पुलिस ने शनिवार को ही पकौड़ी बेचने वाले मोनू चंद्रा, उसके भाई भाई सोनू चंद्रा और मुनीष चंद्रा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी लगाई हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed